Morning News 12th September:देश-दुनिया की बड़ी खबरों में अमेरिका ने G7 देशों से भारत और चीन पर रूसी तेल खरीद पर 100% तक टैरिफ लगाने की मांग की है। वहीं, भारत में सीपी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
Latest News September 12: 12 सितंबर देश दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुई, अमेरिका ने रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ने के लिए जी7 देश से भारत और चीन पर रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ लगाने की मांग की है। वहीं, भारत में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक शामिल हुई। इसके अलावा नेपाल के हालत से लेकर पंजाब में बाढ़ की आफात तक जानें, आज सुबह की बड़ी न्यूज...
12 सितंबर की बड़ी खबरें
1. अमेरिका ने रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों पर नया दांव खेला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि G7 देश भारत और चीन से रूसी तेल खरीद पर 50 से 100 प्रतिशत तक भारी टैरिफ लगाएं। इस प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शुक्रवार को जी 7 देशों के वित्त मंत्री वीडियो कॉल के जरिए बैठक करेंगे। ट्रंप इससे पहले यूरोपीय संघ से भी अपील कर चुके हैं कि बीजिंग और नई दिल्ली पर 100 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया जाए।
2. आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत हिरासत में लिए जाने के विरोध में भड़के विरोध प्रदर्शनों के बाद, डोडा के भलेसा में BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। कल आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए दी गई 2 घंटे की ढील के बाद, आज बाज़ार फिर से बंद रहे और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। DIG डीकेआर ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन लोगों के लगातार संपर्क में है।

3. नेपाल में हिंसा की घटनाएं कुछ कम होती दिख रही हैं। इस बीच काठमांडू का वीडियो सामने आया जहां हालात सामान्य होते नजर आए। लोग सड़कों पर दिखे। बताया गया कि अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा।
4. बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों को अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। इसका मुख्य कारण बांधों से नदियों में लगातार छोड़ा जा रहा पानी है। इसी बीच भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) ने भाखड़ा बांध के फ्लड गेट को एक बार फिर और खोलने का फैसला लिया है।
ये भी पढे़ं- CP Radhakrishnan Oath: सीपी राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
5. सिक्किम में कुदरत ने फिर कहर बरपाया है। पश्चिमी सिक्किम के यांगतांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को भूस्खलन हुआ जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर दो घायल महिलाओं को बचाया जिनमें से एक की अस्पताल में मौत हो गई।
6. सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह से लेकर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, वेंकैया नायडू और हामिद अंसारी मौजूद रहे।
