MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Horrible accident: कार पर पलटा कांक्रीट मिक्सर ट्रक, अंदर कुचल गईं मां-बेटी, 4 क्रेन, 1 JCB से निकाली जा सकीं लाशें

Horrible accident: कार पर पलटा कांक्रीट मिक्सर ट्रक, अंदर कुचल गईं मां-बेटी, 4 क्रेन, 1 JCB से निकाली जा सकीं लाशें

यहां एक कांक्रीट मिक्सर ट्रक के संतुलन बिगड़ने और फिर उसके एक कार पर पलट जाने से 46 वर्षीय महिला और उनकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कांक्रीट मिक्सर ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Feb 02 2023, 11:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

बेंगलुरू(Bengaluru). यहां एक कांक्रीट मिक्सर ट्रक के संतुलन बिगड़ने और फिर उसके एक कार पर पलट जाने से 46 वर्षीय महिला और उनकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कांक्रीट मिक्सर ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। महिला गायत्री अपनी बेटी समता (15) को स्कूल छोड़ने गई थी। उसी समय दूसरी तरफ से आ रहा एक कांक्रीट मिक्सर ट्रक नियंत्रण खो बैठा और उनकी कार के ऊपर पलट गया। यह घटना बुधवार को बन्नेरघट्टा रोड, बेंगलुरु ग्रामीण के पास कागलीपुरा क्रॉस पर हुई। 

25
Image Credit : Asianet News

 कांक्रीट मिक्सर वाहन कथित तौर पर तेज गति से चल रहा था, जिससे दुर्घटना हुई। काफी देर तक कार के अंदर फंसे शवों को चार क्रेन और एक जेसीबी की मदद से निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें-Murder Mystery: मिनिस्टर नब दास केस के बाद क्यों हो रहा इंदिरा गांधी की हत्या का जिक्र, क्या ये कोई गहरी साजिश है?

35
Image Credit : Asianet News

मृतक गायत्री कुमार तरालू निवासी सुनील कुमार की पत्नी थीं। कपल 20 साल से बेंगलुरु में रह रहा था। जैसे ही अपनी पत्नी और बेटी की मौत की खबर सुनील कुमार को पता चली, वे बदहवास होकर घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें-सिगरेट जलाते ही केमिकल से भरे ड्रम में हुआ जोरदार धमाका, हादसे में दो स्क्रैप डीलरों ने गवांई जान

45
Image Credit : Asianet News

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फरार ट्रक डाइवर की तलाश कर रही है। गायत्री के पति सुनील कुमार ने बन्नेरघट्टा पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि उन्हें ब्लूलिंक सॉफ्टवेयर से सुबह 7.49 बजे एक इमरजेंसी अलर्ट मिला, जो उनके वाहन में लगे एक ऑटो-क्रैश नोटिफिकेशन से आया था। सुनील कुमार स्टूडेंट काउंसलर और एनिमल एक्टिविस्ट हैं। उनके मुताबिक मां-बेटी सुबह करीब 7.25 बजे घर से निकले थे।
 

55
Image Credit : Asianet News

पुलिस के मुताबिक, शेयर की गई लोकेशन की मदद से सुनील सुबह 8 बजे मौके पर पहुंचे। सुनील ने पुलिस को दिए बयान में कहा, "मैंने देखा कि ट्रक बाईं ओर गिरा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल मेरी पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।" हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। नेटिज़ेंस ने अधिकारियों से सड़क की स्थिति और भारी वाहनों के घूमने के तरीके पर सवाल उठाया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image2
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image3
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image4
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image5
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved