Mumbai Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने कई जगहों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालात बिगड़ने पर BMC ने सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है। 

Mumbai Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई हिस्सों में तो हालात काफी मुश्किल बने हुए हैं। खासकर मुंबई में बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में लोगों को आज भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से आने वाले 3 से 4 दिनों तक मॉनसून दक्षिणी प्रायद्वीपीय और मध्य भारत में सक्रिय रहेगा। 19 अगस्त को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, तटीय कर्नाटक और गुजरात में अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

देश के कई राज्यों में इस समय तेज बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुजरात, कोंकण मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, उत्तर अंदरूनी कर्नाटक और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आज रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य हिस्से में बना दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। सोमवार देर रात यह ओडिशा से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण और कलिंगपट्टनम से करीब 110 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केंद्रित था। संभावना है कि यह दबाव क्षेत्र आज ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। इसके असर से इन तटीय इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश देखने को मिलेगी।

 यह भी पढ़ें: ISS से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने की पीएम मोदी से मुलाकात, Axiom-4 Mission की Earth Photos की चर्चा

महाराष्ट्र में अब तक 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बारिश ने सबसे ज्यादा असर दिखाया है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि लगातार बारिश से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। नांदेड़ जिले में 200 से ज्यादा लोग फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए सेना की मदद ली गई। कोंकण की कई नदियां खतरे के निशान पर पहुंच गई हैं और जलगांव जिले में भी भारी नुकसान हुआ है।

स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश

मुंबई में भी लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। शहर लगभग थम सा गया है। इसी वजह से BMC ने आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के सभी स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी घोषित कर दी गई है।