मुंबई कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर 6 भारतीय यात्रियों को सोने की तस्करी करने के आरोप में पकड़ा है। ये सभी यात्री खाड़ी देश से आए थे।

Mumbai Customs gold smuggling: मुंबई कस्टम विभाग के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर 6 भारतीय यात्रियों को सोने की तस्करी करने के आरोप में पकड़ा है। ये सभी यात्री खाड़ी देश से आए थे। इनमें से 3 यात्री शारजाह से, 2 दुबई से और एक जेद्दा से आया था। इन यात्रियों ने करोड़ों के सोने को बहुत चालाकी से अलग-अलग तरीके से छुपा कर भारत लाने की कोशिश की थी। इन्होंने पेन रिफिल, मोम और शरीर पर सोने की छड़ी छिपाकर तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई कस्टम विभाग जांच के दौरान उनके पास मोम में सोने की धूल और लगभग 5 किलोग्राम वजन की सोने की चेन। ,सोने की छड़ें बरामद की, जिन्हें उन्होंने अपने शरीर, कपड़ों, बॉल पेन की रिफिल और चश्मे के बक्सों में छिपा रखा था। उन सभी 6 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। ये घटना 1-9 जुलाई के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर दर्ज किए गए तस्करी के प्रयास के 22 मामलों में से एक था। इस दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने यात्रियों से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 16 किलोग्राम से अधिक सोना और आधा करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है।

सोने की तस्करी करने के अलग-अलग तरीके

मुंबई कस्टम विभाग द्वारा रिपोर्ट किए गए एक अन्य मामले में दुबई, मस्कट और शारजाह से अलग-अलग आ रहे 13 भारतीयों को उनके सामान और यहां तक ​​कि कागजात की परतों के बीच छिपाकर सोने की तस्करी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। शारजाह से यात्रा कर रहे एक विदेशी नागरिक के पास भी 260 ग्राम वजन की अघोषित सोने की चेन मिली। दो भारतीयों को पॉलिथीन बैग में कार्डबोर्ड के टुकड़ों की दो परतों के बीच चिपकाई गई ₹ 48 लाख से अधिक की विदेशी मुद्रा के साथ बैंकॉक जाने से रोक दिया गया।

ये भी पढ़ें: NEET-UG 2024 'पेपर लीक' पर सुनवाई आज, केंद्र ने दाखिल किया हलफनामा, क्या SC देगा दोबारा परीक्षा का आदेश?