MUMBAI NORTH Lok Sabha Election Result 2024:  मुंबई नॉर्थ सीट से केंद्रीय मंत्री पी पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पटेल को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। 

मुंबई (महाराष्ट्र). MUMBAI NORTH Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में मुंबई नॉर्थ सीट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है।उन्होंने कांग्रेस नेता भूषण पाटिल (Bhushan Patil) को हराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई की इस सीट से पहली बार चुनाव जीते पीयूष गोयल

बता दें कि मुंबई उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहली बार चुनाव लड़े। वर्तमान में इस सीट से भाजपा के गोपाल शेट्टी सांसद हैं, जिन्होंने 2019 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में एक्ट्रेस उर्मिला मातोंड़कर को बड़े अंतर से हराया था।

मुंबई नॉर्थ लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- भाजपा के गोपाल शेट्टी 2019 में मुंबई नॉर्थ के सांसद थे, संपत्ती थी 15 Cr.

- 5वीं तक पढ़े गोपाल शेट्टी के ऊपर 2019 में कुल 9 क्रिमिनल केस दर्ज था

- 2014 के चुनाव में मुंबई नॉर्थ की जनता ने गोपाल चिनय्या शेट्टी को चुना

- गोपाल शेट्टी के पास 2014 में कुल 9 करोड़ की दौलत थी, 10 केस दर्ज था

- मुंबई नॉर्थ के वोटर ने 2009 में कांग्रेस के संजय निरुपम को बनाया सांसद

- संजय निरुपम के पास 2009 के इलेक्शन में 2 करोड़ की प्रॉपर्टी, 5 केस था

- 2004 में मुंबई नॉर्थ सीट पर फिल्म एक्टर और INC प्रत्याशी गोविंदा जीते

- गोविंदा के पास 2004 के इलेक्शन में कुल 14 करोड़ की संपत्ती, 1 केस था

नोटः 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई उत्तर संसदीय सीट पर 1647350 मतदाता थे, जबकि 2014 में कुल 1783870 वोटर थे। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी 2019 के चुनाव में 706678 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर 465247 वोटों से हराया था। मांतोड़कर को 241431 वोट मिला था। वहीं, 2014 में मुंबई उत्तर की सीट पर बीजेपी नेता गोपाल चिनय्या शेट्टी को जीत का आर्शीवाद मिला था। 664004 वोट पाकर उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार संजय बृजकिशोरलाल निरुपम 446582 वोटों से हराया था। उन्हें 217422 वोट मिला था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट