मुनव्वर राणा ने फ्रांस को लेकर विवादित बयान दिया है। फ्रांस के हमले को मुनव्वर राणा ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा की अगर उस स्टूडेंट की जगह मैं भी होता तो वही करता जो उसने किया। 

नई दिल्ली. मुनव्वर राणा ने फ्रांस को लेकर विवादित बयान दिया है। फ्रांस के हमले को मुनव्वर राणा ने सही ठहराया है। उन्होंने कहा की अगर उस स्टूडेंट की जगह मैं भी होता तो वही करता जो उसने किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुनव्वर राणा ने कहा, आप विवाद को जन्म देकर लोगों को उकसा रहे हैं। मोहम्मद साहब का कार्टून बना कर उसे कत्ल के लिए मजबूर किया गया। अगर उस स्टूडेंट की जगह मैं भी होता तो वहीं करता जो उसने किा। अगर कोई भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा। 

क्या है विवाद?
18 साल के अब्दुल्लाख अंजोरोव इस्लामिक कट्टरवादी ने 16 अक्टूबर को फ्रांस के एक शिक्षक की सिरकलम कर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी थी, क्योंकि शिक्षक ने पैगंबर मोहम्मद वाला कार्टून दिखाया था। शिक्षक सैमुएल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता विषय पर यह कार्टून दिखा रहे थे। सैमुअल की मौत के बाद फ्रांस में लोग सड़कों पर उतर आए। यहां तक की शहरों में सैमुअल को श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी तस्वीर के साथ पैगंबर मोहम्मद के कार्टून भी लगाए।

इस घटना पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इसे इस्लामी आतंकवाद करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इस्लाम हमारा मुस्तकबिल (भविष्य) हथियाना चाहता है, जो कभी नहीं होगा। उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद साहब के कार्टून जारी रखने की बात कही थी।