लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के दौरान मुस्लिम महिला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला राहुल गांधी को पीएम के रूप में देखना चाहती है।  

नेशनल डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान शूरू हो गया है। ऐसे में कई सारे वोटर अपने मतदान का प्रयोग कर घर भी लौट चुके हैं। मतदान के बाद एक महिला से एक चैनल की रिपोर्टर का वीडियो इस समय काफी तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए इस महिला वोटर ने महंगाई के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया और प्राइम मिनिस्टर के तौर पर वह किसे देश का नेतृत्व करते देखना चाहती है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल बने पीएम तो गर्व की बात
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक मुस्लिम महिला ने रिपोर्टर से बातचीत में कहा कि, राहुल गांधी अगर देश के प्रधानमंत्री तो बहुत अच्छी बात है। यह देश के लिए बहुत गर्व की बात है। रिपोर्टर ने पूछा कि गर्व की बात कैसे तो महिला ने कहा कि राहुल गांधी देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। स्माार्ट फोन चलाने की बात पूछने पर महिला ने कहा कि उसके बच्चे चलाते हैं स्मार्ट फोन, वह नहीं चलाती। 

पढ़ें अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव समेत लोकसभा के लिए मतदान जारी, EVM मशीन में कैद होगी किस्मत

बाल-बच्चे अल्लाह का दिया हुआ, महंगाई मोदी की देन
रिपोर्टर ने पूछा कि गरीबी नहीं आई तो 7 बाल बच्चे कैसे, इस पर महिला ने कहा कि बाल-बच्चे तो सब अल्लाह का दिया है। बच्चे तो सब अल्लाह की देन हैं। रिपोर्टर ने पूछा गरीबी किसकी देन है, तो मुस्लिम महिला ने कहा, गरीबी तो मोदी जी की देन है। मुस्लिम महिला की बात सुन रिपोर्टर भी हंस पड़ी। 

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…