यह पोरबंदर तट से करीब 217 नॉटिकल मील दूर है। शिप, सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मंगलुरु की ओर कच्चा तेल लेकर आ रहा।

Merchant ship attacked by drone: अरब सागर में शनिवार को एक मर्चेंट शिप पर ड्रोन से हमला किया गया। एमवी केम प्लूटो नामक मर्चेंट शिप में करीब 20 इंडियन क्रू सवार थे। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस हमले के बाद इंडियन कोस्टल गार्ड्स, मर्चेंट शिप की ओर जा रहे हैं। यह पोरबंदर तट से करीब 217 नॉटिकल मील दूर है। शिप, सऊदी अरब के एक बंदरगाह से मंगलुरु की ओर कच्चा तेल लेकर आ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डिफेंस ऑफिसर्स ने कहा कि कोस्टल जहाज, आईसीजीएस विक्रम, जो इंडियन एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में पेट्रोलिंग कर रहा था, को संकट में फंसे व्यापारी जहाज की ओर रवाना कर दिया गया है। तटरक्षक पोत ने क्षेत्र के सभी जहाजों को सहायता प्रदान करने के लिए अलर्ट कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि आग तो बुझ गई है लेकिन इससे जहाज के कामकाज पर असर पड़ा है। हालांकि, क्रू के सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

यह घटना भारतीय नौसेना द्वारा सोमवार को अपहृत माल्टा ध्वज वाले मालवाहक जहाज से एक घायल नाविक को निकालने में मदद करने के कुछ दिनों बाद हुई है। यह बताया गया था कि अरब सागर में छह समुद्री डाकू अवैध रूप से जहाज एमवी रुएन पर चढ़ गए थे।