मैसूर में चामुंडा हिल्स पर अपने फ्रेंड के साथ घूमने पहुंची मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप(gangraped) के सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इस मामले को सरकार की किरकिरी हो रही थी।

मैसूर, कर्नाटक. मैसूर गैंग रेप(gangraped) के सभी 5 आरोपी आखिरकार पकड़ लिए गए हैं। इस मामले ने प्रदेश सरकार की किरकिरी करा दी थी। जगह-जगह कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन हो रहे थे। पकड़े गए सभी आरोपी तमिलनाडु के रहने वाले हैं, जो मजदूरी करने अकसर मैसूर आते थे। ये अकसर रात को चामुंडा हिल्स पर मौज-मस्ती करने जाते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-फिल्मी अंदाज में पहलवान के घर में घुस बरसाईं गोलियां, 3 लोगों का मर्डर कर गए दरिंदे

24 अगस्त की रात 7-8 बजे के बीच हुई थी घटना
गैंगरेप की घटना 24 अगस्त को रात 7- 8 बजे के बीच हुई थी। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री एक्शन में थे। वे पुलिस की छापामार कार्रवाई की लगातार रिपोर्ट ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने पुलिस की 5 टीमें बनाई गई थीं।

यह भी पढ़ें-शर्म से झुकी पिंक सिटी जयपुर: 2 साल की बच्ची से रेप, मासूम बता भी नहीं पा रही अपना दर्द..बस रोए जा रही

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया था स्वत: संज्ञान
इस मामले की गूंज दिल्ली तक सुनाई पड़ी थी। राष्ट्रीय महिला आयोग(National Women Commission)ने संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के DGP को पत्र लिखकर नाराजगी जताई थी। इस घटना के बाद मैसूर यूनिवर्सिटी ने एहतियात के तौर पर शाम 6 बजे के बाद लोगों के कुकरहल्ली झील परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें-33 साल के शख्स ने 45 साल की महिला टीचर की जिंदगी को बनाया नर्क, पढ़िए पीड़िता का दर्द...

यह है पूरा मामला
कर्नाटक के मैसूर से करीब 13 किलोमीटर दूर एक पिकनिक स्पॉट है। चामुंडा हिल्स नाम से प्रसिद्ध इस पिकनिक स्पॉट की प्रसिद्धि मां चामुंडेश्वरी मंदिर से है। यहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु आते हैं। गैंगरेप पीड़िता अपने फ्रेंड के साथ चामुंडा हिल्स गई थी। पुलिस के अनुसार युवती और उसके फ्रेंड को आरोपियों ने घेर लिया था। वे पैसों की डिमांड कर रहे थे। पीड़िता ने जब पैसे देने से इनकार किया, तो आरापियों ने दोनों की पिटाई की और युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती के दोस्त ने बचाने की कोशिश की तो उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।