चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी से चार मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी से चार मंत्री शामिल हो सकते हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। चंद्रबाबू नायडू 12 जून को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टीडीपी एनडीए में भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। टीडीपी को 16 सीटों पर जीत मिली है। किंगमेकर के रूप में उभरे चंद्रबाबू नायडू चार मंत्री के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष पद की मांग कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार भाजपा लोकसभा अध्यक्ष पद देने को तैयार नहीं थी। सूत्रों के अनुसार टीडीपी के जिन चार नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है उनमें से तीन के नाम राम मोहन नायडू, हरीश बालयोगी और दग्गुमल्ला प्रसाद हैं।

12 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे चंद्रबाबू नायडू

चंद्रबाबू नायडू तीसरी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह 12 जून को शपथ लेंगे। नायडू गन्नावरम एयरपोर्ट के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में शपथ ग्रहण करेंगे। सुबह 11:27 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

नाडयू 1995 में पहली बार सीएम बने थे। उस समय उनकी उम्र करीब 30 साल थी। वह 2004 तक सीएम रहे। उनके बाद स्वर्गीय वाई एस राजशेखर रेड्डी आंध्र प्रदेश के सीएम बने थे। एक दशक के बाद नायडू 2014 में नवगठित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे। आंध्र प्रदेश से तेलंगाना अलग हुआ था।

2019 में नाडयू चुनाव हार गए थे, जिससे मुख्यमंत्री की कुर्सी वाईएसआरसीपी सुप्रीमो वाई एस जगन मोहन रेड्डी के हाथों में आ गई। वे पांच साल के अंतराल के बाद फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा के साथ गठबंधन किया। आंध्र प्रदेश में यह गठबंधन सफल साबित हुआ।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले किसानों के लिए बड़ा ऐलान, किसान सम्मान निधी में इजाफा

आंध्र प्रदेश में यह गठबंधन सफल साबित हुआ। आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में से 135 को टीडीपी ने जीत लिया। वहीं, भाजपा को भी 8 सीटों पर जीत मिली। लोकसभा चुनाव की बात करें तो राज्य की 25 सीटों में से टीडीपी को 16 सीटों पर जीत मिली। भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली।

यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष बनने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी से सोचने-विचारने के लिए मांगा समय, दस साल से खाली है पद