पीएम नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और नारायण राणे मंत्री बने रह सकते हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को दो मंत्री पद मिल सकता है। चिराग पासवान भी मंत्री बन सकते हैं। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में किन नेताओं को शामिल किया जाएगा इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच सूत्रों से खबर मिली है कि राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी नई कैबिनेट में भी अपनी जगह बनाए रख सकते हैं। पिछले कैबिनेट में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री और नितिन गडकरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मोदी सरकार 3.0 में महाराष्ट्र को अच्छा प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा है। इससे पार्टी की चिंता बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में महाराष्ट्र के नेताओं को अधिक जगह देकर भाजपा विधानसभा चुनाव में स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष गोयल मंत्री बने रह सकते हैं। भाजपा सांसद नारायण राणे भी मंत्री बने रह सकते हैं। मोदी सरकार 2.0 में वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री थे। पीयूष गोयल वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले एवं खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री थे।

एनडीए के इन सहयोगियों को मिल सकता है मंत्री पद

JDU- दो मंत्री पद मिल सकता है। पार्टी की ओर से इसके लिए ललन सिंह और राम नाथ ठाकुर का नाम दिया गया है।

LJP (R)- चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को कैबिनेट मंत्री पद मिल सकता है।

HAM- बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हम को भी एक मंत्री पद मिल सकता है।

शिव सेना (शिंदे)- महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना (शिंदे) को एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री पद मिल सकता है।

एनसीपी (अजीत पवार)- अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से भी एक मंत्री पद देने का वादा किया गया है।

RLD-उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी आरएलडी (राष्ट्रीय लोक दल) के जयंत चौधरी से एक मंत्री पद देने का वादा किया गया है।

अपना दल (सोनेलाल)- अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल से भी एक मंत्री पद देने का वादा किया गया है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से पहले किसानों के लिए बड़ा ऐलान, किसान सम्मान निधी में इजाफा

TDP- TDP के राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं।

जनता दल (सेकुलर)- JD(S) के प्रमुख एचडी कुमारस्वामी मंत्री बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नेता प्रतिपक्ष बनने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी से सोचने-विचारने के लिए मांगा समय, दस साल से खाली है पद