नौसेना दिवस से पहले एक बड़ी खबर आई है। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने उत्तर अरब सागर से चीनी जहाज को खदेड़ा था। वह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।  

नई दिल्ली. नौसेना दिवस से पहले एक बड़ी खबर आई है। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने उत्तर अरब सागर से चीनी जहाज को खदेड़ा था। वह भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। दिल्ली में नौसेना दिवस से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना के 50 युद्धपोत और पनडुब्बियां निर्माणाधीन हैं, जिनमें से 48 भारतीय शिपयार्ड में ऑर्डर पर हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

44 समुद्री डकैती को किया नाकाम

एडमिरल करमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया,"भारतीय नौसेना ने अपने विभिन्न अभियानों में 44 समुद्री डकैती की कोशिशों को नाकाम किया। 120 समुद्री लुटेरों को पकड़ा।" 

- उन्होंने कहा, "रक्षा बजट में नौसेना की हिस्सेदारी में पिछले कुछ वर्षों में गिरावट आई है। साल 2012 के 18% से यह साल 2018 में 12% पर आ गया है। हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की उपस्थिति बढ़ रही है और हम लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।"