वीडियो डेस्क। 26 जनवरी यानि कि गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 73 वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को रविवार को अमील जाम पहनाया गया। दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी को भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाएंगी। रविवार को भारतीय नौसेना के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। 

वीडियो डेस्क। 26 जनवरी यानि कि गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 73 वें गणतंत्र दिवस की तैयारियों को रविवार को अमील जाम पहनाया गया। दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी को भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाएंगी। रविवार को भारतीय नौसेना के जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। इस दौरान कई नजारे देखने को मिले। नौसेना के जवान बॉलीवुड के मशहूर गाने 'दुनिया में लोगों को... पर्दा, पर्दा पर झूमते हुए नजर आए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


देखिए ये वीडियो

Scroll to load tweet…

जवानों के इस झूमते हुए वीडियो कको गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में नौसेना के जवान एकदम जोशीले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के ऑफिशियल ने कैप्शन में लिखा, 'क्या दृश्य है! यह वीडियो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देगा! क्या आप हमारे साथ 73वें गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह को देखने के लिए तैयार हैं?' 2.25 मिनट का भारतीय सेना का ये वीडियो देख आपको भी फक्र होगा।