Nepal Plane crash updates नेपाल में प्लेन हादसा के दौरान भारत के चार लोग सवार थे। ये सभी एक ही परिवार के थे। पति-पत्नी और दो बच्चों के साथ पोखरा गया यह परिवार महाराष्ट्र का रहने वाला है। 

मुंबई। नेपाल में क्रैश हुए प्लेन में भारत के चार लोग भी सवार थे। चारों लोग एक ही परिवार के थे। महाराष्ट्र के रहने वाले इस परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में शोक की लहर है लेकिन विमान हादसा के बाद लापता वैभवी बांडेकर त्रिपाठी की मां सबसे अनजान हैं। उनकी हालत पहले से ही बेहद क्रिटिकल है। परिजन उनसे इस हादसा के बारे में बता तक नहीं पा रहे हैं। रविवार को जब हादसा की जानकारी देने के लिए मुंबई पुलिस ने वैभवी की बड़ी से संपर्क किया तो उन्होंने अपनी पीड़ा साझा करते हुए सबसे विनती की कि उनकी मां को यह सब न बताया जताए क्योंकि उनकी हालत पहले से बेहद खराब है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ठाणे का रहने वाला है परिवार

वैभवी त्रिपाठी, उनके पति अशोक कुमार त्रिपाठी और उनके बच्चों - धनुष और रितिका - मुंबई से सटे ठाणे शहर के निवासी हैं। वह नेपाल की यात्रा पर गए थे। तारा एयरलाइन्स के लापता विमान में वैभवी अपने पति व बच्चों के साथ सवार थी। अधिकारियों ने कहा कि हिमालयी राष्ट्र के पहाड़ी क्षेत्र में उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद संपर्क टूट गया।

घटना के बाद, नेपाल में भारतीय दूतावास ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और उनसे विमान में सवार परिवार के चार सदस्यों के आवास का पता लगाने और रिश्तेदारों को इसके बारे में सूचित करने के लिए कहा। इसके बाद बोरीवली पुलिस स्टेशन की एक टीम ने उस हाउसिंग सोसाइटी में पहुंची। वहां उस सोसाइटी में रहने वाली सीमा प्रभु ने वैभवी के परिवार से संपर्क करने के लिए उनकी बड़ी बहन का नंबर दिया। पुलिस ने वैभवी की बड़ी बहन संजीवनी सदानी के नंबर पर संपर्क किया। संजीवनी सदानी अपनी मां के साथ रहती हैं। 

पुलिस ने संजीवनी सदानी को पूरी बात बताई

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वैभवी की बहन से संपर्क किया और उसके साथ जानकारी साझा की। लेकिन उसने हमारे कर्मियों को बताया कि वह पहले ही नेपाल में भारतीय दूतावास से संपर्क कर चुकी है। उसने फिर पुलिस से अनुरोध किया कि वह इस घटना के बारे में अपनी मां को कुछ भी नहीं बताई हैं। वह पहले से गंभीर हैं। 

अधिकारी ने कहा कि वैभवी के पासपोर्ट पर अंकित पते में कहा गया है कि वह बोरीवली के चिकुवाड़ी में भूषण पार्क व्यू सोसाइटी की निवासी है। लेकिन जब पुलिस की टीम उस जगह गई तो पता चला कि फ्लैट किराए पर दिया गया है। बाद में, पुलिस टीम को पता चला कि त्रिपाठी परिवार वर्तमान में ठाणे शहर में रहता है और उनका घर कपूरबावड़ी थाने के अधिकार क्षेत्र में स्थित है। सदानी अपनी मां के साथ पास के इलाके में रहती है।

रविवार की सुबह लापता हुआ विमान, मस्टैंग में क्रैश

तारा एयर से संबंधित ट्विन ओटर 9एन-एईटी विमान ने पोखरा से सुबह 10:15 बजे उड़ान भरी और 15 मिनट बाद नियंत्रण टावर से संपर्क टूट गया। विमान को बाद में मस्टैंग जिले के थसांग ग्रामीण नगर पालिका -2 में लारीकोटा के ऊपरी इलाके लैनिंग्चगोला में जलने की स्थिति में देखा गया था।