प्रोफेसर अशीम कुमार घोष हरियाणा और पुसापति अशोक गजपति राजू गोवा के नए राज्यपाल बने। कविंदर गुप्ता को लद्दाख का LG नियुक्त किया गया।

New governors for Haryana and Goa: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा और गोवा के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके साथ ही बताया कि कविंदर गुप्ता को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्ति किया गया है। गुप्ता जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान के अनुसार प्रोफेसर अशीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, गोवा के राज्यपाल की जिम्मेदारी पुसापति अशोक गजपति राजू को मिली है। राष्ट्रपति ने लद्दाख के उपराज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (रिटायर) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

कौन हैं पुसापति अशोक गजपति राजू, बनें गोवा के राज्यपाल?

पुसापति अशोक गजपति राजू आंध्र प्रदेश के विजयनगरम के शाही पुसापति परिवार से हैं। वह तेलुगु देशम पार्टी के सीनियर नेता हैं। सात बार विधायक रह चुके राजू राज्य और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर कई पदों पर रह चुके हैं। राजू 2014 में विजयनगरम सीट से सांसद चुने गए थे। वह पहली मोदी कैबिनेट में करीब चार साल तक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे। आंध्र प्रदेश के विशेष दर्जे को लेकर हुए विवाद के कारण उन्होंने मंत्री पद छोड़ना पड़ा था।

कौन हैं प्रो. आशिम कुमार घोष, बनें हरियाणा के नए राज्यपाल?

प्रो. आशिम कुमार घोष पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह सीनियर नेता के साथ शिक्षाविद भी हैं। उनका जन्म 1944 में हावड़ा में हुआ था। आशिम कुमार ने कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया था। वह कई वर्षों तक राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रहे। घोष 1991 में भाजपा में शामिल हुए और 1999 से 2002 तक पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने बंगाल में भाजपा को जमीनी स्तर की पार्टी बनाने में बड़ा रोल निभाया।

कौन हैं कविंदर गुप्ता, बनें लद्दाख के नए उपराज्यपाल?

कविंदर गुप्ता जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बड़े नेता हैं। वह लंबे समय से RSS के सदस्य हैं। कविंदर गुप्ता लगातार तीन बार (2005-2010) जम्मू के मेयर चुने गए। उन्होंने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी।