प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नए 28 मई 2023 को सुबह नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सेंगोल को लोकसभा में स्थापित (PM Modi Installs Sengol) किया।

PM Modi Installs Sengol. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मई 2023 दिन रविवार को सुबह 7.30 बजे नए संसद भवन का उद्घाटन किया। नया संसद भवन देश को समर्पित किया। इसके बाद सेंगोल की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पीएम मोदी सेंगोल के सामने साष्टांग दंडवत हुए और तमिलनाडु के अधीनम् से आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर सेंगोल को लोकसभाध्यक्ष के आसन के बगल में स्थापित किया गया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी उनके साथ मौजूद रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

पीएम मोदी ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ सेंगोल को लोकसभा में स्थापित किया गया। इस दौरान तमिलनाडु से आए अधीनम् संतों ने वैदिक मंत्रों का पाठ किया। पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के लिए 60 धर्मगुरूओं को आमंत्रित किया गया है। नए संसद भवन के इंटीरियर डेकोरेशन में राष्ट्रीय फूल कमल, राष्ट्रीय पक्षी मोर और बनयान ट्री की आकृतियां उकेरी गई हैं। नए संसद भवन की चार मंजिला इमारत को तिरंगे रंग से सजाया गया है।

पीएम मोदी जारी करेंगे 75 रुपए का सिक्का 

नया भारत, नया संसद भवन और नया 75 रुपए का सिक्का। यह सिक्का भारत की आजादी के 75 सालों के सेलिब्रेशन का हिस्सा है और आजादी के अमृत महोत्सव का प्रतिबिंब होगा। 75 रुपए के इस सिक्के के मध्य में अशोक चक्र होगा। इसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। साथ ही देवनागरी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। सिक्के के दूसरी तरफ संसद संकुल का चित्र होगा और संसद संकुल लिखा भी होगा। नीचे अंग्रेजी में पार्लियामेंट कॉम्पलेक्स लिखा होगा। साथ ही साल 2023 भी मेंसन रहेगा।

यह भी पढ़ें

New Parliament Building: किसने बनाई नए संसद भवन की डिजाइन? एयरपोर्ट- रेल कोच फैक्ट्री तक बना चुकी यह निर्माण कंपनी