Vande Bharat in Saffron: वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही तिरंगे के रंग में नजर आएगी। चेन्नई की इंटीग्रल फैक्ट्री में भगवा रंग में इसके कोच बनकर तैयार है। रेलमंत्री ने कल इसका निरीक्षण किया। उन्होंने नई वंदे भारत को राष्ट्रीय ध्वज से प्रेरित बताया है।  

नेशनल डेस्क। देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेनों में शुमार वंदे भारत अब एक नए रूप में आने वाली है। अब नई वंदे भारत को तिरंगे के रंग में लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि अभी तक इसे शुरू नहीं किया गया है लेकिन चेन्नई की इंटीग्रल फैक्ट्री में बनकर तैयकर है। इसी फैक्ट्री सभी वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जाता है। जल्द ही यह तिरंगे के रंग में दिखने वाली वंदे भारत पटरी पर रफ्तार भरती नजर आएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस के 25 रेक निर्धारित रूटों पर चलाए जा रहे हैं जबकि दो बोगियों को रिजर्व में रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस 28वें रेक का रंग जांच के लिए बदला जा रहा है।

ये भी पढ़ें. अब गोरखपुर से भी वंदे भारत ट्रेन: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंड़ी, गोरखपुर रेलवे स्टेशन के रि-डेवलपमेंट की रखी आधारशिला

रेल मंत्री ने इंट्रीग्रल फैक्ट्री का दौरा किया
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को खुद चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। दक्षिणी रेलवे में सिक्योरिटी मेजर्स को चेक करने के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस में इंप्रूवमेंट को लेकर भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने वंदे भारत की 28वीं रेक का यह नया रंग भारत के तिरंगे से प्रेरित है।

ये भी पढ़ें. Vande Bharat Express: बेंगलुरू-धारवाड़ वंदेभारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी, जनवरी 2023 से अब तक इतनी बार तोड़े गए शीशे?

वंदे भारत ट्रेनों में लगातार हो रहा सुधार
रेल मंत्री ने कहा कि यह मेक इन इंडिया की एक अवधारणा है। यह स्वदेशी ट्रेन हो जो भारत के ही इंजीनियरों और तकनीशियनों के प्रयास से डिजाइन की गई है। इसलिए वंदे भारत के संचालन के दौरान एसी, शौचालय आदि सर्विस के संबंध में फील्ड इकाइयों से मिल रहे फीडबैक के जरिए उसमें सुधर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक नई सुरक्षा सुविधा, 'एंटी क्लाइंबर्स' या एंटी-क्लाइंबिंग डिवाइस पर काम चल रहा है। ये सभी वंदे भारत और अन्य ट्रेनों में उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के गोरखपुर-लखनऊ और जोधपुर-साबरमती को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। भारत की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन अब देश भर के लगभग सभी राज्यों में संचालित की जा रही है।