नए साल का पहला दिन ही कई खौफनाक हादसों का गवाह बना। तीन हादसों में करीब 22 लोगों की पहले ही दिन जान गई। पहला हादसा हुआ जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में, दूसरा हादसा हरियाणा के भिवानी और तीसरा हादसा तमिलनाडु के कलाथुर गांव में हुआ।

चेन्नई। नए वर्ष के जश्न के बीच शनिवार की शाम को दक्षिण राज्य तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से चार जान चली गई। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शिवकाशी के पास कलाथुर गांव के एक प्राइवेट फैक्ट्री की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विस्फोट के दौरान मजदूर के साथ छोटा बेटा भी था फैक्ट्री में

कलाथुर गांव की प्राइवेट पटाखा फैक्ट्री में जान गंवाने वालों में चार लोग शामिल हैं। जबकि आठ लोग घायल भी हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में एक छोटा बच्चा भी शामिल है। यह बच्चा अपने मजदूर पिता के साथ फैक्ट्री में था तभी आग लगी और धमाका हुआ।

क्यों हुआ हादसा?

तमिलनाडु पुलिस ने बताया कि RKVM फायरवर्क्स फैक्ट्री में आग लगने से एक के बाद एक करके कई धमाके हुए, जिसमें पटाखों और ज्वलनशील केमिकल के स्टॉक वाले 6 वेयरहाउस और शेड खाक हो गए। नए साल के मौके पर फैक्ट्री के मालिक ने एक पूजा रखी थी, जिसमें मजदूर शामिल होने आए थे। पूजा के बाद कुछ मजदूरों ने नए तरीके के पटाखे बनाने के लिए बेहद ज्वलनशील केमिकल्स को मिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद विस्फोट हो गया।

सुबह सवेरे मां वैष्णों देवी मंदिर के गेट पर मची भगदड़

नए साल के शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद जम्मू में मां वैष्णों देवी मंदिर परिसर के गेट नंबर तीन पर मची भगदड़ में करीब 12 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद कोहराम मच गया। आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। किसी तरह भगदड़ को नियंत्रित किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ सुरक्षा जवानों के बल प्रयोग से यह भगदड़ मची थी। हालांकि, इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

भिवानी में भी हुआ हादसा

हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम एरिया में शनिवार सुबह 8:30 बजे अरावली की पहाड़ियों में खनन के दौरान पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दरक गया। इसमें 20 से 25 लोग पत्थरों के नीचे दब गए। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के अनुसार, शाम साढ़े 4 बजे तक 4 मजदूरों के शव निकाल लिए गए। पहाड़ दरकने से गिरे सैकड़ों टन वजनी पत्थरों के नीचे 4 पोकलेन मशीनें, 2 हॉल मशीनें, 2 ट्रैक्टर और 6 ट्रॉले व डंपर दब गए।

यहभीपढ़ें:

New Year पर China कीगीदड़भभकी, PLA नेलीशपथ-Galvan Valley कीएकइंचजमीननहींदेंगे

China ने Arunachal क्षेत्रकेकईक्षेत्रोंकेबदलेनाम, बतायाअपनाक्षेत्राधिकार, AP कोभीदियाहैअलगनाम