निर्भया के पिता ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हमें इंदिरा जयसिंह से कोई सलाह लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, इंदिरा सिंह के उस बयान के बाद शनिवार को विवाद बढ़ गया था, जब उन्होंने निर्भया की मां आशा देवी से दोषियों को माफ करने के लिए कहा। 

नई दिल्ली. निर्भया के पिता ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हमें इंदिरा जयसिंह से कोई सलाह लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल, इंदिरा सिंह के उस बयान के बाद शनिवार को विवाद बढ़ गया था, जब उन्होंने निर्भया की मां आशा देवी से दोषियों को माफ करने के लिए कहा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने आशा देवी की बात पर सहमति जताते हुए कहा, इंदिरा जय सिंह जैसे लोगों ने बलात्कारियों का समर्थन करके अपनी दुकानदारी चलाई है। उन्होंने दावा किया कि जयसिंह जैसी महिलाओं की वजह से बलात्कार बढ़ रहे हैं, उन्होंने कहा, वे अन्य महिला के दर्द को नहीं समझ सकती। 

क्या कहा जयसिंह ने?
देश की जानी मानी वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने ट्वीट कर लिखा, "हम आशा देवी के दर्द को पूरी तरह से समझते हैं। मैं उनसे निवेदन करती हूं कि वह सोनिया गांधी को फॉलो करते हुए दोषियों को माफ कर दें।" जैसे उन्होंने (सोनिया) नलिनी सिंह को माफ कर दिया था। जयसिंह ने कहा, "उन्होंने (सोनिया) नलिनी के लिए मौत की सजा नहीं चाहती थीं। हम आपके साथ है पर मौत की सजा के खिलाफ।" 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हुई हत्या में नलिनी दोषी है।

7 साल पहले दरिंदगी का शिकार हुई थी निर्भया
16 दिसंबर, 2012 की रात में 23 साल की निर्भया से दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 6 लोगों ने दरिंदगी की थी। साथ ही निर्भया के साथ बस में मौजूद दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों को चलती बस से फेंक कर दोषी फरार हो गए थे। 29 दिसंबर को निर्भया ने सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।