MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Raksha Bandhan Special
Nepal Flood Viral Video
Ankit Baliyan Murder
Nepal Flood
China Banqiao Dam disaster
Top 10 News
India Today CVoter MOTN Survey
Nepal Flash Flood 2026
Nepal Flood Video
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • अविश्वास प्रस्ताव के पहले दिन पक्ष-विपक्ष की तरकस से खूब निकले बयानों के तीर, कई सांसद तो निजी हमले से बाज नहीं आए

अविश्वास प्रस्ताव के पहले दिन पक्ष-विपक्ष की तरकस से खूब निकले बयानों के तीर, कई सांसद तो निजी हमले से बाज नहीं आए

No Confidence Motion: लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा शुरू हुई। पहले दिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए गौरव गोगोई ने पीएम मोदी पर मणिपुर हिंसा पर अनदेखी को लेकर निशाना साधा। 

4 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Aug 08 2023, 09:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
Image Credit : Asianet News

बहस की शुरुआत करने वाले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौन प्रतिज्ञा को तोड़ने के लिए यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। विपक्षी गुट इंडिया को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सरकार जो एक भारत की बात करती है उसने दो मणिपुर बनाए हैं - एक पहाड़ों में रहता है और दूसरा घाटी में रहता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29
Image Credit : Twitter Lok sabha Tv

गोगोई ने कहा कि पीएम मोदी के चुप रहने के तीन कारण हैं। पहला-राज्य सरकार की विफलता, दूसरा-गृह विभाग और राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था की विफलता, तीसरा- वह यह स्वीकार नहीं करना चाहते कि उन्होंने गलती की है। गोगोई ने कहा कि मणिपुर न्याय की मांग करता है। अगर मणिपुर जल रहा है तो पूरा भारत जल रहा है।

गौरव गोगोई सरकार के इस तर्क को भी खारिज कर दिया कि हिंसा की पिछली घटनाओं के बाद किसी भी प्रधान मंत्री ने बात नहीं की है। गोगोई ने कहा कि भाजपा के प्रतिष्ठित नेता और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2002 के सांप्रदायिक दंगों के दौरान गुजरात का दौरा किया था।

39
Image Credit : our own

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सवाल उठाया कि मुख्य वक्ता के तौर पर राहुल गांधी का नाम अंतिम समय में वापस क्यों ले लिया गया। कांग्रेस सूत्रों ने पहले कहा था कि संसद में हाल ही में बहाल हुए राहुल गांधी बहस की शुरुआत करेंगे। बताया जा रहा कि राहुल गांधी 10 अगस्त को बोलेंगे - जिस दिन पीएम मोदी के भी लोकसभा को संबोधित करने की उम्मीद है।

49
Image Credit : Asianet News

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह बीजेपी संसदीय बैठक में कहा कि यह सरकार में अविश्वास व्यक्त करने के लिए वोट नहीं है बल्कि यह देखने के लिए है कि विपक्ष में कौन किस पर भरोसा कर सकता है। पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब उनके पास केवल दो काम हैं - बेटे को 'सेट' करना और दामाद को उपहार देना।

59
Image Credit : Asianet News

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने पर पछतावा होगा क्योंकि यह दुनिया में भारत के वर्तमान कद को देखते हुए गलत समय और गलत तरीके पर आया है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि कांग्रेस आज मणिपुर को कैसे बदनाम कर रही है क्योंकि यूपीए सरकार के दिनों में हमने (तत्कालीन प्रधान मंत्री) मनमोहन सिंह से पूर्वोत्तर पर थोड़ा ध्यान देने के लिए बार-बार विनती की थी।

69
Image Credit : Asianet News

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुप्रिया सुले ने भाजपा की आलोचना करते हुए सवाल किया कि वह कैसे अलग पार्टी है। सुले ने कहा कि नौ वर्षों में बीजेपी ने नौ राज्य सरकारों को गिरा दिया है। आप आय दोगुनी करने की बात करते हैं, किसकी आय दोगुनी हो गई है? वे वंदे भारत की बात करते हैं लेकिन यह गरीबों के लिए नहीं है। महंगाई है, बेरोजगारी है, कुपोषण है... यह सरकार है किसान विरोधी है, यही कारण है कि हमें इस सरकार पर कोई भरोसा नहीं है।

79
Image Credit : Asianet News

किरेन रिजिजू के अलावा चार मंत्री अविश्वास प्रस्ताव के बहस के खिलाफ बोलेंगे। रिजिजू के अलावा अमित शाह, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी और ज्योतिरादित्य सिंधिया बहस में बोलेंगे। बहस में दस अन्य बीजेपी सांसद भी हिस्सा ले रहे हैं।

89
Image Credit : twitter

सरकार ने तर्क दिया है कि 1993 और 1997 में मणिपुर में बड़ी हिंसा होने के बाद एक मामले में संसद में कोई बयान नहीं दिया गया और दूसरे मामले में कनिष्ठ गृह मंत्री ने बयान दिया था। जबकि विपक्ष का तर्क है कि मई में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 170 से अधिक लोगों की मौत, घायल होने और हजारों लोगों के विस्थापन को देखते हुए। संसद में सबसे जरूरी है कि इस पर पीएम अपना बयान दें।

99
Image Credit : Twitter Loksabha tv

अविश्वास प्रस्ताव पर पहले दिन की बहस के बाद लोकसभा को बुधवार 11 बजे तक स्थगित किया गया है। बुधवार को दूसरे दिन की बहस होनी है। गुरुवार को अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बोलेंगे। इसी दिन राहुल गांधी भी अविश्वास प्रस्ताव पर बहस कर सकते हैं। मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष ने पीएम मोदी का सदन में बयान के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया है। 11 अगस्त को राज्यसभा में मणिपुर हिंसा पर चर्चा होनी है।

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी को अलॉट हुआ पुराना बंगला: सदस्यता छीन जाने के बाद सरकार ने खाली कराया था आवास

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन को लेकर सरकार चौतरफा घिरी, नड्डा की बैठक के बाद CJP-AAP ने मांगा जवाब
Recommended image2
Raksha Bandhan Special: मायावती ने 6 KM पैदल चलकर कैसे बचाई छोटे भाई की जान?
Recommended image3
25 सेकंड, 12 गोलियां! CCTV में कैद अंकित बालियान की हत्या, क्या गोगी गैंग के हैं ये 2 शूटर?
Recommended image4
Nepal Flood: अब तक 472 मौतें, 1,500+ लापता, बैरियर झील में बढ़ रहा पानी! नई तबाही का खतरा
Recommended image5
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर मोदी-शाह ने दी शुभकामनाएं, इन राज्यों में बहनों के लिए हुए बड़े ऐलान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved