कर्नाटक स्टेट नेचुरल डिजास्टर मॉनिटरिंग सेंटर ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक में कोई भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए थे। सॉफ्टवेयर ने फॉल्स अलार्म दर्शाए थे। 

बेंगलुरु. कर्नाटक स्टेट नेचुरल डिजास्टर मॉनिटरिंग सेंटर ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक में कोई भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए थे। सॉफ्टवेयर ने फॉल्स अलार्म दर्शाए थे। शुक्रवार की सुबह खबर आई थी कि 6.55 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी रिएक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता बताई गई थी। भूकंप का केंद्र हंपी बताया गया था। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अब केएसएनडीएम विभाग ने इसे फॉल्स अलार्म बताया है। केएनडीएमसी के साइंटिफिक ऑफिसर जगदीश ने कहा कि हमने भूकंप मॉनिटरिंग स्टेशन नेटवर्क के द्वारा इसकी जांच की है। यह एक सॉफ्टवेयर द्वारा दिखाया गया फॉल्स अलार्म है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी सॉफ्टवेयर गलत जानकारी दे देता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली और हरियाणा में आया था भूकंप
हाल ही में दिल्ली और हरियाणा के रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप 4.6 तीव्रता का था। जो हरियाणा में रात को 9 बजकर 8 मिनट पर आया था। इसके आस-पास 5 किमी तक इसके झटके महसूस किए गए थे। वहीं विशेषज्ञों ने कहा है इस महीने में कभी भी दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में कम तीव्रता का भूकंप दर्ज किया जा सकता है।