देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 1,47,306 पर पहुंच गई है। देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 10,584 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी दौरान ठीक होने वाले मामलों की संख्या 13,255 रही। भारत में दैनिक नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 78 मौतें हुईं।

नई दिल्ली. देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 1,47,306 पर पहुंच गई है। देश में कुल पुष्टि वाले मामलों की संख्‍या कुल मामलों की 1.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 10,584 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसी दौरान ठीक होने वाले मामलों की संख्या 13,255 रही। भारत में दैनिक नई मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 78 मौतें हुईं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

21 राज्यों में 24 घंटे में कोई मौत नहीं 
21 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे में कोई नई मृत्‍यु नहीं हुई है। ये राज्य हैं मध्य प्रदेश, असम, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा, लद्दाख, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली हैं।

कोरोना वैक्सीन की क्या स्थिति?
22 फरवरी, 2021 तक की कुल 2,44,877 सत्रों के माध्यम से 1,17,45,552 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 64,51,251 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 12,58,177 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और 40,36,124 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई, जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त होने के 28 दिन पूरे हो चुके हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी 2021 को शुरू हुआ।

कोरोना से कितने लोग ठीक हुए?
भारत में ठीक होने वालों की कुल संख्या 1.07 करोड (1,07,12,665) हो गई है। रिकवरी दर आज 97.22 प्रतिशत है। कुल ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच अंतर लगातार बढ़ रहा है और यह आज 10,565,359 है। ठीक होने वाले नए मामलों में से 86.56 प्रतिशत 6 राज्यों में हैं।

महाराष्ट्र में 5,035 नए मामले एक दिन में ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में केरल में 5,037 और इसके बाद तमिलनाडु में 461 लोग ठीक हुए। 6 राज्यों में 84 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दैनिक नए केस
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,210 दैनिक नए मामले सामने आए। इसके बाद केरल में 2,212 जबकि तमिलनाडु में 449 नए मामले सामने आए हैं। छह राज्यों में कोविड से होने वाली नई मौतों का 84.62 प्रतिशत हिस्सा रहा। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18 मौतें हुई। इसके बाद केरल में 16 मौतें और पंजाब में 15 मौतें हुईं।