November School Holiday: त्योहारों के मौसम के बाद अब मौसम भी करवट लेने लगा है और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। ऐसे में बच्चों को स्कूल की छुट्टियों का इंतजार और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं, इस महीने स्कूल कब-कब बंद रहेंगे।

November School Holiday: अक्टूबर का महीना अब समाप्त होने जा रहा है और इसके साथ ही नवंबर का आगमन होने वाला है। नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम में ठंडक बढ़ने लगती है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है, ताकि सर्द सुबहों में कंबल में दुबके देर तक सोने का मज़ा लिया जा सके। तो आइए जानते हैं। नवंबर में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे और किन-किन खास मौकों पर छुट्टियां मिलेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 दिन की मिलेगी छुट्टियां

नवंबर 2025 में छात्रों को कुल 9 दिन की छुट्टियां मिलने की संभावना है। इन छुट्टियों में धार्मिक त्योहारों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं, जिससे बच्चों को पूरे महीने बीच-बीच में आराम और मस्ती का मौका मिलेगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ छुट्टियां राज्य या स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अपने स्कूल का ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें। 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मदिन पर देशभर के स्कूलों में छुट्टी रहती है। 25 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस है। गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद रहते हैं।

यह भी पढ़ें: एयर इंडिया को क्यों चाहिए 10000 करोड़ का लोन, वो भी बिना ब्याज के?

इस महीने पड़ेंगे 5 रविवार

नवंबर 2025 में बच्चों की खुशी दोगुनी होने वाली है, क्योंकि इस बार महीने में 5 रविवार पड़ रहे हैं। 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार की छुट्टी पड़ने वाली है। आमतौर पर चार रविवार होते हैं, लेकिन इस बार एक रविवार ज्यादा है। इसके अलावा 8 नवंबर को भी ज्यादातर स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही, 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाएगा। इस दिन कई स्कूलों में छुट्टी रहती है, जबकि कुछ स्कूलों में आधे दिन की क्लास के साथ मजेदार गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।