भारत में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें तमाम जतन कर रही हैं। ओडिशा में देश का सबसे बड़ा COVID19 अस्पताल बनने जा रहा है, इसमें 1000 बेड होंगे।  

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए केंद्र सहित राज्य सरकारें तमाम जतन कर रही हैं। ओडिशा में देश का सबसे बड़ा COVID19 अस्पताल बनने जा रहा है, इसमें 1000 बेड होंगे। ओडिशा देश का पहला राज्य होगा जो COVID19 रोगियों के इलाज के लिए इतना बड़ा अस्पताल स्थापित करेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

17 राज्यों में अस्पताल बनाने का काम शुरू 
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, हमारे अनुरोध पर COVID19 समर्पित अस्पतालों के लिए लगभग 17 राज्यों में काम शुरू हो गया है। COVID19 के मद्देनजर भारत सरकार ने लोगों को घर तक दवाओं की डिलीवरी करने की अनुमति दी है। इसके लिए जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

अपनों के लिए आगे आई प्रदेश सरकार
देश में लॉकडाउन होने से देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे पश्चिम बंगाल के लोगों के संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 18 मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्रियों से अपील की है कि उन्हें जरूरी सुविधाएं दी जाएं।

- अंडमान निकोबार द्वीप समूह के मुख्य सचिव चेतन सांघी ने बताया, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक व्यक्ति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसने 24 मार्च को चेन्नई से उड़ान भरी थी। प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। 

दिल्ली में 1031 पर मिलेगा ई-पास
कोरोना वायरस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने बैठक की। इसके बाद बताया, जितनी भी जरूरी सुविधाएं देने वाले लोग हैं वो 1031 नंबर पर फोन कर अपना ई-पास ले सकते हैं। जिन फैक्ट्री वालों को अपने कर्मियों के लिए पास चाहिए वो भी इस प्रक्रिया की मदद से ले सकते हैं। सभी जरूरी सेवाओं की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी, ताकि लोगों की भीड़ कम हो।