MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • पद्मश्री: देश के इन गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

पद्मश्री: देश के इन गुमनाम नायकों को मिलेगा सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

Padma Shri Award 2025: भीम सिंह भावेश से लेकर वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर तक, जानिए किन गुमनाम नायकों को देश 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस बार पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है। इनमें सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, संगीतकार और किसान शामिल हैं। 

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jan 25 2025, 08:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
114
Image Credit : Asianet News

भीम सिंह भावेश, बिहार के भोजपुर के जर्नलिस्ट हैं जिन्होंने मुसहरों के विकास के लिए अपना जीवन खपा दिया। समाज की मुख्य धारा में मुसहरों को लाने में उनके योगदान के लिए इस बार पद्मश्री दिया जा रहा है।

214
Image Credit : Asianet News

निमाड़ी के नोवेलिस्ट के नाम से पहचाने जाने वाले मशहूर लेखक जगदीश जोशिला को भी पद्मश्री दिया जा रहा। उन्होंने निमाड़ी साहित्य के लिए बेहतरीन काम किया।

314
Image Credit : Asianet News

ब्राजील के रहने वाले हिंदू आध्यात्मिक गुरु जोनस मसेट्टी को भी पद्मश्री दिया जाएगा। वह भारतीय आध्यात्म, फिलॉसफी और संस्कृति के प्रमोशन के लिए लगातार अपना योगदान दे रहे हैं। 2015 में रियो में उन्होंने विश्व विद्या की स्थापना की और वेदांत व श्रीमद् भागवत गीता की शिक्षा देते हैं।

414
Image Credit : Asianet News

पुडुचेरी के पी.दतचनामूर्ति को लोक संगीत थाविल के संरक्षण में योगदान के लिए पद्मश्री दिया जा रहा है। वह थाविल इंस्ट्रमेंटल में स्पेशलिस्ट हैं। 15 साल की उम्र से देश के विभिन्न कोने में वह 15 हजार से अधिक परफार्मेंस दे चुके हैं।

514
Image Credit : Asianet News

एम्स दिल्ली की रिटायर्ड गाइनो डॉ.नीरजा बथला को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। सर्विकल कैंसर को लेकर उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। रिटायरमेंट के बाद भी वह कैंसर की रोकथाम में लगी हुई हैं।

614
Image Credit : Asianet News

कुवैत में योग के प्रचार-प्रसार में लगीं शेख ए जे अल सबाह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। योग की शेख के नाम से प्रसिद्ध अल सबाह ने कुवैत में पहला लाइसेंस योग स्टूडियो के लिए प्राप्त किया था।

714
Image Credit : Asianet News

बिलासपुर के सेब सम्राट हरिमन शर्मा को भी इस बार पद्मश्री दिया जा रहा। वह अभी तक एक लाख किसानों को सेब की खेती के गुर सिखा चुके हैं।

814
Image Credit : Asianet News

सिक्किम के रहने वाले नरेन गुरुंग भी इस बार पद्मश्री की लिस्ट में हैं। नेपाली गीत के गुरु गुरुंग को उनके सिक्किमी नेपाली लोक संगीत और डांस में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा।

914
Image Credit : Asianet News

कैथल के एकलव्य के रूप में पहचाने जाने वाले दिव्यांग धनुर्धर हरविंदर सिंह को भी पद्मश्री दिया जाएगा। हरियाणा के रहने वाले हरविंदर पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले पहले हरियाणावी हैं। वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।

1014
Image Credit : Asianet News

होम्योपैथ चिकित्सक और नाड़ी विशेषज्ञ विलास डांगरे को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 50 साल से वह एक लाख से अधिक मरीजों का इलाज कर चुके हैं।

1114
Image Credit : Asianet News

मालवा के निर्गुण गायक भेरू सिंह चौहान को उनके पांच दशक के लोकगायकी और पांरपरिक संगीत के लिए पद्मश्री दिया जा रहा। मालवा संस्कृति और निर्गुण भजन के उनके योगदान को क्षेत्र में काफी सराहा जाता।

1214
Image Credit : Asianet News

अरुणाचल प्रदेश में नशामुक्ति की नायिका जुमदे योमगम गैमलिन को पद्मश्री उनके सामाजिक कार्यों के लिए दिया जा रहा। वह मदर विजन नाम से एक 30 बेड वाले स्पिरिचुअल नशामुक्ति केंद्र चलाती हैं।

1314
Image Credit : Asianet News

नागालैंड के नोकलाक के रहने वाले किसान एल हंगथिंग को भी इस बार पद्मश्री दिया जा रहा है। फ्रूटमैन ऑफ नोकलाक के नाम से पहचाने जाने वाले हंगथिंग प्रोग्रेसिव फ्रूट फार्मर हैं।

1414
Image Credit : Asianet News

कर्नाटक के 81 वर्षीय गोंधाली लोकगायक वेंकप्पा अंबाजी सुगातेकर को पद्मश्री मिलेगा। घुमंतू समाज के वेंकप्पा को गोंधाली का भीष्म कहा जाता है। उन्होंने 1000 से अधिक गोंधाली गाने गाए हैं और 150 से अधिक स्टोरीज कही हैं।

यह भी पढ़ें:

Video: देखें कैसे दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल से गुजरी वंदे भारत ट्रेन

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image2
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image3
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image4
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image5
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved