दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल, चेनाब ब्रिज पर वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल रन हुआ। कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली यह ट्रेन -30°C तापमान में भी यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगी।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने दुनिया को अपनी टेक्नोलॉजी की ताकत दिखाई है। पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल चेनाब ब्रिज पर से वंदे भारत ट्रेन गुजरी है। यह ट्रेन श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से श्रीनगर स्टेशन के बीच चली। यह ट्रेन भारत के पहले केबल-आधारित रेलवे पुल अंजी खाद पुल से भी गुजरेगी। शनिवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी चलेगी वंदे भारत ट्रेन

वंदे भारत ट्रेन जम्मू कश्मीर के बेहद ऊंचे इलाके में चलेगी। यहां तापमान बेहद नीचे गिर जाता है। इस ट्रेन को डिजाइन करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है। यह ट्रेन माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी चल सकती है। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसका खास ध्यान रखा गया है।

यह भी पढ़ें- एफिल टावर से ऊंचा है चेनाब ब्रिज, जानें दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल की खासियत

वंदे भारत ट्रेन में नहीं जमता पानी

वंदे भारत ट्रेन में एडवांस हिटिंग सिस्टम लगा है। इससे ट्रेन के अंदर पानी नहीं जमता। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन रेलवे के क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी है। इसमें कवच तकनीक और कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं दी गईं हैं।