देश के सबसे बड़े पुरस्कार भारत रत्न से तीन लोगों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित किया। ये अवॉर्ड पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता नानाजी देशमुख, और असम के प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका को दिया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी आठवें महीने की आठ तारीख को देश को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। जानकारी ट्विटर पर साझा होते ही लोगों के फनी कमेंट आने लगे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर और पुनर्गठन बिल पर सरकार की तरफ से पक्ष रख सकते हैं। वहीं कश्मीर को लेकर बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। पीएम मोदी आकाशवाणी के जरिए राष्ट्र को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, रात 8 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 27 मार्च को देश को संबोधित किया था।
लद्दाख से बीजेपी सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल धारा 370 पर अपनी स्पीच को लेकर खासे चर्चा में रहे हैं। उनकी इस स्पीच को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। 34 साल के जामयांग सेरिंग नामग्याल महज 34 साल के हैं।
जम्मू कश्मीर में लोगों के साथ खाना खाते एनएसए अजीत डोभाल के वीडियो पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा- आप पैसा देकर किसी को भी साथ ला सकते हैं। वहीं आजाद गुरुवार को श्रीनगर दौर पर जा सकते हैं। जहां वे धारा 370 हटाने के सरकार के फैसले पर बैठक कर सकते हैं।
पाकिस्तान की तरफ से फिर ओछी हरकत की गई है। अब वहां की एक्ट्रेस वीना मलिक ने सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज के बारे में अभद्र टिप्पणी की है। बता दें, सुषमा स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वीना मलिक के ट्वीट के बाद भारतीय यूजर्स ने जमकर कमेंट किये हैं।
धारा 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का असर अब पाकिस्तान में भी दिखना शुरू हो गया है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत से अपने द्विपक्षीय संबंध तोड़ने का ऐलान किया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी।
पाकिस्तान लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश करता रहता है। उसकी ओर से जुलाई महीने के दौरान कुल 272 संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा चुका है।
उजमा ने लौटकर कहा था कि अगर वो कुछ और दिन वहां रहती तो वो उन्हें मार देते या फिर बेच देते। उजमा ने बताया कि धोखे से निकाह के बाद उन्हें बुनेर ले जाया गया। वहां कई लड़कियां थीं, जो दुनिया के अलग-अलग कोने से लाई गई थीं। बुनेर बेहद ही खतरनाक इलाका है।