MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Pahalgam Attack के बाद इन 14 आतंकियों के घर हुए तबाह, पढ़ें पूरी लिस्ट

Pahalgam Attack के बाद इन 14 आतंकियों के घर हुए तबाह, पढ़ें पूरी लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा आतंकियों के सफाये का अभियान तेज किया गया है। अधिकारियों ने 14 आतंकियों के घरों को तबाह कर दिया है।

3 Min read
Author : Vivek Kumar
Published : Apr 27 2025, 03:09 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115
खत्म किया जा रहा टेरर इकोसिस्टम
Image Credit : ANI

खत्म किया जा रहा टेरर इकोसिस्टम

आतंकियों के घरों को गिराने की कार्रवाई क्षेत्र में टेरर इकोसिस्टम खत्म करने के लिए की गई है। जिन आतंकियों के घर गिराए गए हैं वे लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य हैं।

215
1. आदिल रहमान डेन्टू
Image Credit : ANI

1. आदिल रहमान डेन्टू

21 साल का आदिल रहमान डेन्टू सोपोर में लश्कर-ए-तैयबा का जिला कमांडर है। वह 2021 में लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था। वह कई आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।

Related Articles

Related image1
पहलगाम हमले पर कांगेस खेल रही है 'अच्छा पुलिस, बुरा पुलिस' का खेल, बीजेपी नेता का बड़ा आरोप
Related image2
शुभम की पत्नी की सरकार से मांग, पहलगाम हमले में मारे गए पति को मिले शहीद का दर्जा
315
2. आसिफ अहमद शेख
Image Credit : ANI

2. आसिफ अहमद शेख

28 साल का आसिफ अहमद शेख अवंतीपोरा में जैश-ए-मोहम्मद का जिला कमांडर है। वह 2022 से लगातार आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है।

415
3. अहसान अहमद शेख
Image Credit : ANI

3. अहसान अहमद शेख

23 साल का अहसान अहमद शेख पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य है। वह 2023 से लगातार आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त रहा है।

515
4. हारिस नजीर
Image Credit : ANI

4. हारिस नजीर

20 साल का हारिस नजीर 2023 से लश्कर-ए-तैयबा में सक्रिय है। वह पुलवामा का प्रमुख आतंकवादी है।

615
5. आमिर नजीर वानी
Image Credit : ANI

5. आमिर नजीर वानी

20 साल का आमिर नजीर वानी जैश-ए-मोहम्मद का सक्रिय आतंकवादी है। वह 2024 में इस समूह में शामिल हुआ था। उसने इलाके में कई आतंकी गतिविधियों में हिस्सा लिया है।

715
6. यावर अहमद भट
Image Credit : ANI

6. यावर अहमद भट

यावर अहमद भट 2024 से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है। वह पुलवामा में सक्रिय है। सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ हमलों में शामिल रहा है।

815
7. आसिफ अहमद खांडे
Image Credit : ANI

7. आसिफ अहमद खांडे

24 साल का आसिफ अहमद खांडे शोपियां में एक्टिव है। वह जुलाई 2015 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद कर रहा है।

915
8. नसीर अहमद वानी
Image Credit : ANI

8. नसीर अहमद वानी

21 साल का नसीर अहमद वानी लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है। वह शोपियां में एक्टिव है। 2019 से आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। वह विदेशी आतंकवादियों के साथ काम कर रहा है।

1015
9. शाहिद अहमद कुटे
Image Credit : ANI

9. शाहिद अहमद कुटे

27 साल का शाहिद अहमद कुटे 2023 से शोपियां में सक्रिय है। वह लश्कर और उसके प्रॉक्सी समूह द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़ा है।

1115
10. आमिर अहमद डार
Image Credit : ANI

10. आमिर अहमद डार

आमिर अहमद डार लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है। वह 2023 से शोपियां में सक्रिय है। इस क्षेत्र में विदेशी आतंकवादियों के सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।

1215
11. अदनान सफी डार
Image Credit : ANI

11. अदनान सफी डार

अदनान सफी डार शोपियां का है। 2024 से लश्कर और टीआरएफ दोनों के लिए काम कर रहा है। पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर आतंकवादियों को महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाता है।

1315
12. जुबैर अहमद वानी
Image Credit : ANI

12. जुबैर अहमद वानी

39 साल का जुबैर अहमद वानी अबू उबैदा और उस्मान नाम से भी कुख्यात है। वह अनंतनाग में हिजबुल मुजाहिदीन का चीफ ऑपरेशनल कमांडर है। 2018 से अब तक सुरक्षा बलों पर कई हमलों में उसका नाम आया है।

1415
13. हारून रशीद गनई
Image Credit : ANI

13. हारून रशीद गनई

32 साल का हारून रशीद गनई अनंतनाग में सक्रिय है। वह हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी है। गनई ने 2018 में पीओके में ट्रेनिंग ली थी।

1515
14. जाकिर अहमद गनी
Image Credit : ANI

14. जाकिर अहमद गनी

29 साल का जाकिर अहमद गनी कुलगाम में एक्टिव है। गनी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है और लगातार सुरक्षा बलों पर हमलों और टारगेट किलिंग में शामिल रहा है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
पहलगाम आतंकी हमला

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
Recommended image2
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Recommended image3
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Recommended image4
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान
Recommended image5
Rahul Gandhi को बोलने से रोका तो मचा बवाल, ये 8 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
Related Stories
Recommended image1
पहलगाम हमले पर कांगेस खेल रही है 'अच्छा पुलिस, बुरा पुलिस' का खेल, बीजेपी नेता का बड़ा आरोप
Recommended image2
शुभम की पत्नी की सरकार से मांग, पहलगाम हमले में मारे गए पति को मिले शहीद का दर्जा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved