जम्मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है और लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। जिसका भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल 10 और 11 सितंबर को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था।

श्रीनगर. जम्मू-कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है और लगातार सीमा पर गोलीबारी कर रहा है। जिसका भारतीय सैनिकों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दरअसल 10 और 11 सितंबर को पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। जिसकी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के जवानों ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को मार गिराया था। इसके बाद पाकिस्‍तानी सेना को यहां हार माननी पड़ी और वह भारतीय सेना को सफेद झंडा दिखाकर अपने सैनिकों के शवों ले गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

भारत के जवाब से उड़े पाक आर्मी के होश
जानकारी के अनुसार, हाजीपुर सेक्‍टर में पाक आर्मी ने सीजफायर का उल्लंघन कर भारी गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई में सीमा पार से गोलीबारी कर रहे दो पाकिस्‍तानी सैनिकों को ढेर कर दिया। जिसके बाद पाकिस्‍तानी सेना के होश उड़ गए और वह अपने सैनिकों के शवों को वापस ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इंडियन आर्मी की तरफ से जारी गोलीबारी के कारण वह एलओसी के पास से अपने सैनिकों के शव ले जाने की हिम्‍मत नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद उनकी तरफ से सफेद झंडा दिखा कर अपने सैनिकों के शवों को उठा कर ले गए।

इसलिए दिखाया जाता है सफेद झंडा
बता दें कि सफेद झंडे का मतलब आत्मसमर्पण करना या विरोधियों को एक निश्चित समय के लिए लड़ने से रोकने की मांग करना है। सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद भारत के रिएक्शन से घबरए पाकिस्तान ने सफेद झंडा दिखाकर आत्मसमर्पण का इशारा किया था।