जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC पर पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब। यह घटना पाकिस्तानी नेता के जिहाद वाले बयान के एक महीने बाद हुई है।

Pakistan Army Violates Ceasefire: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC (Line of Control) पर बुधवार शाम को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संघर्ष विराम का उल्लंघन पाकिस्तान के राजनेता अनवार उल-हक द्वारा भारत के खिलाफ जिहाद का आह्वान करने के करीब एक महीने बाद हुआ है। अनवार ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार जम्मू-कश्मीर से भारतीय सेना को खदेड़ने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाएगी।

Scroll to load tweet…

अनवार उल-हक की रैली में लगे थे अल-जिहाद के नारे

हक ने यह बयान 5 जनवरी को मुजफ्फराबाद में एक रैली में दिया था। इस रैली में "अल-जिहाद, अल-जिहाद" के नारे लगाए गए थे। बता दें कि जिहाद का मतलब मुसलमानों द्वारा इस्लाम की शिक्षाओं का पालन करने के प्रयासों के साथ-साथ धर्म की रक्षा के लिए या इस्लाम के कथित दुश्मनों के खिलाफ लड़ने से है।

यह भी पढ़ें- Jammu IED Blast: अखनूर सेक्टर में IED धमाका, दो जवान मारे गए

जम्मू कश्मीर के विकास से ठगे महसूस कर रहे पीओके के लोग

बता दें कि भारत ने लगातार कहा है कि पूरा जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। क्षेत्र में शांति को बाधित करने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास के काम हो रहे हैं। इसके चलते पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोगों में पाकिस्तान की सरकार और वहां की सेना के प्रति गुस्सा है। वे ठगे महसूस कर रहे हैं। पीओके के लोग सरकार और सेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पाकिस्तान की सरकार की परेशानी बढ़ी हुई है।