जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नापाक हरकत को अंजाम दिया है।

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नापाक हरकत को अंजाम दिया है। शनिवार की सुबह पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। क्रॉस-बॉर्डर से हुई इस फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद जवान 57 आरआर के लांस नायक राजेंद्र सिंह हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शोपिया में आतंकियों से मुठभेड़

जहां एक तरफ कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है वहीं शोपिया में भारतीय जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शानिवार को हो रही इस मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों को मार गिराए जाने की खबर है। 

2-3 आतंकियों के छुपे होने की थी खबर

खबरों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर के शोपिया में बोना बाजार में 2-3 आतंकिवादियों के छिपे होने की खबर थी। इसके बाद सुरक्षा बल ने पूरे इलाके को घेर लिया था।