पाकिस्तानी रेंजरों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में जमकर गोलीबारी की। लेकिन रातभर चली इस गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


जम्मू. पाकिस्तानी रेंजरों ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में जमकर गोलीबारी की। लेकिन रातभर चली इस गोलीबारी में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार के गोले दागे और छोटे हथियारों से गोलियां चलाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीमा पार से गोलीबारी हीरानगर सेक्टर के मनियारी-चोरगली में शनिवार रात आठ बज कर 45 मिनट पर शुरू हुई जो रातभर चलती रही।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल ने इसका माकूल जवाब दिया। सुबह साढ़े पांच बजे तक हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने अथवा कुछ नुकसान की खबर नहीं है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)