गुजरात पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां कांडला बंदरगाह पहुंच गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तटरक्षक बल, नौसेना, समुद्री पुलिस और स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। गुजरात तट पर सभी बंदरगाहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राजकोट. नौसेना ने गुजरात के सभी बंदरगाहों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। नौसेना प्रमुख ने अपने अलर्ट में कहा कि कांडला बंदरगाह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है कि। खुफिया जानकारी मिली है कि पाकिस्तानी कमांडो कच्छ क्षेत्र के समुद्री रास्ते के जरिए भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर सकते हैं। कांडला पोर्ट गुजरात राज्य के कच्छ जिले में एक बंदरगाह है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांडला बंदरगाह पर बढ़ाई गई सुरक्षा : गुजरात पुलिस

गुजरात पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां कांडला बंदरगाह पहुंच गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। तटरक्षक बल, नौसेना, समुद्री पुलिस और स्थानीय पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। गुजरात तट पर सभी बंदरगाहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, करीब 60 एसआरपी के जवानों को कवर चौकियों पर तैनात किया गया है, जो मशीनगनों से लैस हैं। हमने बदमाशों को रोकने के लिए बैरिकेटिंग की है।

क्यों बौखलाया है पाकिस्तान?

पाकिस्तान की बौखलाहट की वजह कश्मीर है। 5 अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा लिया। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा, बल्कि केंद्र-शासित प्रदेश हो गया है। भारत के इसी फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। भारत के फैसले के खिलाफ पाकिस्तान ने दूसरे देशों से हस्तक्षेप की मदद मांगी। लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। अब पाकिस्तान भारत के फैसले को गलत साबित करने और दबाव बनाने के लिए दूसरे तरीके अपना रहा है, उन्हीं में से एक तरीका भारत में समुद्री रास्ते से घुसपैठ भी है।