MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • Pariksha Pe Charcha 2026: क्या पीएम मोदी फिर तोड़ेंगे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड?

Pariksha Pe Charcha 2026: क्या पीएम मोदी फिर तोड़ेंगे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड?

परीक्षा पे चर्चा 2026 में पीएम मोदी की पहल को ऐतिहासिक समर्थन मिला है। 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन के साथ यह कार्यक्रम 2025 के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गया है। जानिए रजिस्ट्रेशन आंकड़े, थीम और भाग लेने की प्रक्रिया।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 01 2026, 08:23 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
 पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा 2026 ने क्यों मचाया रिकॉर्ड का शोर?
Image Credit : X

पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा 2026 ने क्यों मचाया रिकॉर्ड का शोर?

PM Modi Pariksha Pe Charcha 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय पहल “परीक्षा पे चर्चा 2026” ने इस बार देशभर में जबरदस्त चर्चा बटोरी है। वजह साफ है-इस कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यह आंकड़ा अपने आप में ऐतिहासिक है और 2025 में बने 3.53 करोड़ के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुका है। क्या इस बार नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने वाला है?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
 परीक्षा पे चर्चा आखिर है क्या, जो इतना लोकप्रिय हो गई?
Image Credit : X

परीक्षा पे चर्चा आखिर है क्या, जो इतना लोकप्रिय हो गई?

परीक्षा पे चर्चा एक ऐसा मंच है, जहां पीएम मोदी सीधे छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता से संवाद करते हैं। इसकी शुरुआत साल 2018 में हुई थी और यह अब अपने आठवें संस्करण (PPP 8th Edition) तक पहुंच चुका है। इस कार्यक्रम का मकसद सिर्फ परीक्षा पर बात करना नहीं, बल्कि छात्रों के मन से डर और तनाव को दूर करना भी है।

Related Articles

Related image1
बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव, क्यों खास है IAS नंदिनी चक्रवर्ती?
Related image2
PM नरेंद्र मोदी ने देवमोगरा मंदिर में किए दर्शन, जानें यहां किसकी पूजा होती है और इतिहास?
37
 3 करोड़ रजिस्ट्रेशन में कौन-कौन शामिल है?
Image Credit : X

3 करोड़ रजिस्ट्रेशन में कौन-कौन शामिल है?

अब तक सामने आए आंकड़े बताते हैं कि इस पहल में सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि पूरा शिक्षा तंत्र जुड़ा है। 2.85 करोड़ छात्र, 17 लाख शिक्षक और 3.49 लाख माता-पिता ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इन आंकड़ों से साफ है कि परीक्षा पे चर्चा अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय शिक्षा आंदोलन बन चुका है।

47
 क्या इस बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट जाएगा?
Image Credit : X

क्या इस बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट जाएगा?

2025 में परीक्षा पे चर्चा ने 3.53 करोड़ रजिस्ट्रेशन के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अब 2026 में 3 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार हो चुका है और रजिस्ट्रेशन 11 जनवरी तक खुले हैं। ऐसे में यह सवाल हर किसी के मन में है कि क्या पीएम मोदी की यह पहल इस बार नया इतिहास रचेगी?

57
 इस साल की थीम में क्या है खास?
Image Credit : X

इस साल की थीम में क्या है खास?

परीक्षा पे चर्चा 2026 की थीम सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है। इसमें छात्रों को जीवन से जुड़े बड़े संदेश देने की कोशिश की गई है। परीक्षाओं को उत्सव बनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान, पर्यावरण बचाएं और स्वच्छ भारत। इन विषयों से साफ है कि कार्यक्रम का फोकस सोच और दृष्टिकोण बदलने पर है।

67
 रजिस्ट्रेशन कैसे करें, क्या प्रक्रिया आसान है?
Image Credit : X

रजिस्ट्रेशन कैसे करें, क्या प्रक्रिया आसान है?

रजिस्टर करने के लिए फाॅलों करें ये 5 स्टेप्स: 

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: मुख्य पेज पर, "अभी भाग लें" ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: निम्नलिखित कैटेगरी में से चुनें: माता-पिता, शिक्षक, छात्र (शिक्षक लॉगिन के माध्यम से), या छात्र (स्वयं भागीदारी)।
  • स्टेप 4: आपने जो कैटेगरी चुनी है, उसके तहत भाग लेने के लिए क्लिक करें।
  • स्टेप 5: रजिस्टर करने के लिए अपना ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर या नाम डालें। फॉर्म भरें।
77
 क्या परीक्षा पे चर्चा सच में छात्रों के लिए फायदेमंद है?
Image Credit : X

क्या परीक्षा पे चर्चा सच में छात्रों के लिए फायदेमंद है?

हर साल लाखों छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ते हैं और पीएम मोदी के अनुभव, उदाहरणों और सुझावों से प्रेरणा लेते हैं। यही वजह है कि परीक्षा पे चर्चा आज छात्रों के भरोसे का सबसे बड़ा मंच बन चुकी है और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मोदी कैबिनेट में फिर ‘बड़ी हलचल’ के संकेत? 12 साल में कितनी बार बदली सरकार की टीम
Recommended image2
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image3
BPSC पर फिर बवाल! पटना में CM आवास की ओर बढ़े छात्रों पर वॉटर कैनन की बौछार, पुलिस से टकराव
Recommended image4
Bihar BPSC विवाद पर पटना में बवाल! छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, पुलिस से झड़प के बाद बढ़ा तनाव
Recommended image5
कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
Related Stories
Recommended image1
बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव, क्यों खास है IAS नंदिनी चक्रवर्ती?
Recommended image2
PM नरेंद्र मोदी ने देवमोगरा मंदिर में किए दर्शन, जानें यहां किसकी पूजा होती है और इतिहास?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved