ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह समेत 44 राज्यसभा सदस्यों ने आज शपथ ली। वैसे 61 सदस्यों का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन कोरोना के चलते पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, टीएमसी के चार सांसदों समेत 17 सदस्य शामिल नहीं हुए।

नई दिल्ली. ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह समेत 44 राज्यसभा सदस्यों ने आज शपथ ली। वैसे 61 सदस्यों का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन कोरोना के चलते पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, टीएमसी के चार सांसदों समेत 17 सदस्य शामिल नहीं हुए। नए सदस्यों को कोरोना के चलते उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के चेंबर में शपथ दिलाई गई। कोरोना के चलते शपथ ग्रहण बड़ी सादगी से हुआ। सदस्यों को अपने साथ सिर्फ एक अन्य शख्स को लाने की अनुमति दी गई थी।

आज जिन सदस्यों ने शपथ ली, उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, एनसीपी नेता शरद पवार, जेएमएम नेता शिबू सोरेन शामिल हैं। 

जब सामने आए सिंधिया और दिग्विजय
शपथ ग्रहण के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आई। जब सांसद शपथ ले रहे थे तो सिंधिया और दिग्विजय सिंह आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों ने मास्क पहना था। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को देखकर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उस वक्त वहां गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे। वे भी अभिवादन के बाद हाथ से कुछ इशारा करते नजर आए।


उप राष्ट्रपति ने दी सभी सदस्यों को बधाई

Scroll to load tweet…



भाजपा मध्यप्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सिंधिया को दी बधाई

Scroll to load tweet…


75 से 86 हुई भाजपा सांसदों की संख्या
राज्यसभा की 19 सीटों के लिए जून में चुनाव हुए थे। इनमें से भाजपा को 8 और कांग्रेस को 4 सीटें मिली थीं। पिछले बार इन 19 सीटों में भाजपा के पास 9 और कांग्रेस के पास 6 सीटें थीं। इस हिसाब से भाजपा को 1 और कांग्रेस को दो सीटों का नुकसान हुआ। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए को इस बार 10 सीटें मिलीं। राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या 75 से बढ़कर 86 हो गई है।