पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के पिथापुरम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी पार्टी जनसेना का गठबंधन भाजपा और टीडीपी के साथ है।

अमरावती। एक्टर और नेता पवन कल्याण ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिथापुरम सीट से मैदान में उतरेंगे। पवन कल्याण जनसेना पार्टी ने प्रमुख हैं। गुरुवार को उन्होंने एक जनसभा में पिथापुरम से चुनाव लड़ने की घोषणा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आंध्र प्रदेश में भाजपा, चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और जनसेना पार्टी ने गठबंधन किया है। तीनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर समझौता हो गया है। आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। टीडीपी 17, भाजपा 6 और जन सेना 2 सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर राजी हो गईं हैं।

इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर भी बात हुई है। आंध्र प्रदेश में विधानसभा की कुल 175 सीटें हैं। जनसेना 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, टीडीपी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा को 10 सीटें मिली हैं। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होते हैं।

2014 में पवन कल्याण ने लॉन्च की थी जन सेना पार्टी

बता दें कि एक्टर पवन कल्याण ने 2014 में जन सेना नाम की पार्टी लॉन्च की थी। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। जन सेना ने भाजपा और टीडीपी का समर्थन किया था। 2019 में पवन कल्याण विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे थे, लेकिन उनकी पार्टी सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। पवन खुद चुनाव हार गए थे। उन्हें YSR कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने हराया था। वाईएसआरसीपी के पेंडेम दोराबाबू पिथापुरम के वर्तमान विधायक हैं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: भाजपा-जन सेना-टीडीपी के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, जानें कौन सी पार्टी उतारेगी कितने उम्मीदवार

आंध्र प्रदेश में TDP के रूप में भाजपा को NDA का नया साथी मिला है। 2018 में TDP NDA से अलग हुई थी। उस समय नायडू आंध्र प्रदेश के सीएम थे। NDA का कुनबा बढ़ने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के लिए 370 और एनडीए के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर का दावा पश्चिम बंगाल में बड़ा खेला करने जा रही भाजपा, चौंकाने वाले आएंगे रिजल्ट