ऑनलाइन ट्रांजेक्शन एप फोन पे (Phonepe) ने कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार के खिलाफ अपने लोगो के इस्तेमाल पर विरोध जताया है। कंपनी ने ट्वीट कर इस कैंपेन का विरोध किया है।

Phonepe Congress Issue. फोन पे ने ट्वीट करके कांग्रेस द्वारा बीजेपी की मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने लोगो के इस्तेमाल पर विरोध जताया है। फोनपे ने ट्वीट करके कहा कि वे किसी भी तरह से अपने लोगो के अवैध इस्तेमाल का विरोध करते हैं। कंपनी ने कहा कि चाहे वह राजनैतिक दल हो या फिर गैर-राजनैतिक दल, कोई भी थर्ड पार्टी हमारे लोगो का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकती है। कंपनी ने कहा कि हम किसी भी पार्टी या कैंपेन के साथ नहीं जुड़े हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है फोनपे लोगो के इस्तेमाल का मामला

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक की जीत से उत्साहित होकर मध्य प्रदेश में भी कमीशन का मुद्दा उछाला है। कर्नाटक में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर शानदार बहुमत के साथ जीत हासिल करने वाली कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में भी बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही घेरने की रणनीति बनाई है। बीजेपी सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने '50% कमीशन सरकार' के नाम से अभियान शुरू किया है। कांग्रेस ने पोस्टर भी जारी किया है, जिस पर लिखा है कि 50% लाओ, फोन पे काम कराओ।

Scroll to load tweet…

कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ 12 जून को शुरू किया कैंपेन

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। प्रियंका गांधी ने 12 जून को पार्टी के अभियान की शुरूआत की। कर्नाटक की तरह यहां भी जनता के लिए पांच वादे करते हुए सरकार बनते ही लागू करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पांच वादों में 1500 रुपये हर महीने राज्य की महिलाओं को देना, लोगों को 500 रुपये की रेट पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराना, 100 यूनिट तक राज्य में बिजली मुफ्त देना साथ ही राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना शामिल है। इस साल दिसंबर के आसपास चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी ने राज्य कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ में ओपीएस बहाल कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में भी सरकार बनते ही लागू करेंगे।

यह भी पढ़ें

50% लाओ, फोन पे काम कराओ...शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस का कैंपेन, मध्य प्रदेश के शहरों में लगे पोस्टर्स