भारत कोरोना से जंग में ना सिर्फ जीत हासिल कर रहा है, बल्कि इस महामारी के खिलाफ दूसरों की भी मदद कर रहा है। भारत मेड इन इंडिया वैक्सीन को कई देशों में भेज रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई। 

नई दिल्ली. भारत कोरोना से जंग में ना सिर्फ जीत हासिल कर रहा है, बल्कि इस महामारी के खिलाफ दूसरों की भी मदद कर रहा है। भारत ने हाल ही में मेड इन इंडिया वैक्सीन को कई देशों में भेज रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार ने दक्षिण अफ्रीका को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने इसकी फोटो भी शेयर की। द अफ्रीका में वैक्सीन भेजने को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारत का आभार जताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, केविन का जन्म दक्षिण अफ्रीका में हुआ। हालांकि, बाद में वे इंग्लैंड चले गए, यहां उन्होंने क्रिकेट खेला। केविन पीटरसन ने एस जयशंकर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, भारतीय उदारता और दयालुता हर एक दिन बढ़ती जाती है। प्यारे देश! 

Scroll to load tweet…


पीएम मोदी ने दिया जवाब
पीटरसन के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने जवाब दिया है। पीएम मोदी ने लिखा, भारत के प्रति आपका स्नेह देखकर खुशी हुई। हम मानते हैं कि दुनिया हमारा परिवार है और हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।

Scroll to load tweet…