निकारागुआ से भारत के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान को फ्रांस में रोक लिया गया था। मानव तस्करी के शक में विमान के यात्रियों से 2 दिनों तक पूछताछ की गई। इसमें ज्यादातर भारतीय सवार थे। 

मुंबई. फ्रांस में मानव तस्करी के शक में रोका गया विमान अब मुंबई लौट आया है। फ्रांसिसी अथॉरिटी के अनुसार इस विमान में करीब 300 यात्री सवार थे, जिनमें से 276 यात्रियों को लेकर विमान मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। जबकि 2 नाबालिगों सहित करीब 25 पैसेंजर अब भी फ्रांस में ही रोक लिए गए हैं। माना जा रहा है कि इनसे अभी और भी इंक्वायरी की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई पहुंच गया विमान

रिपोर्ट्स के अनुसार एयरक्राफ्ट एयरबस ए340 मंगलवार तड़के करीब 4 बजे मुंबई पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि यह विमान फ्रांस के वर्टी एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2.30 बजे भारत के लिए रवाना किया गया। इस विमान से 27 यात्रियों को ही भारत भेजा गया है जबकि 25 लोगों को पूछताछ के लिए रोक लिया गया है। 2 लोगों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाए। फ्रांस के न्यूज चैनल के मुताबिक यह मामला इंटरनेशनल ह्यूमन ट्रैफिकिंग से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जब विमान को रोका गया तो इसमें 303 लोग सवार थे, जिसमें 11 नाबालिग बच्चे भी थे।

इस वजह से रोका गया था विमान

निकारागुआ से करीब 303 पैसेंजर्स को लेकर एयरबस ए340 ने उड़ान भरी। इसमें ज्यादातर भारतीय पैसेंजर ही थे। भारतीय एंबेसी के अनुसार मानव तस्करी का इनपुट मिलने के बाद प्लेन को फ्रांस के वैट्री एयरपोर्ट पर डिटेन कर लिया गया। इसके बाद भारतीयों से दो दिनों तक पूछताछ की गई। लेटेस्ट रिपोर्ट यह है कि फ्रांस की कोर्ट ने पूछताछ के बाद प्लेन को फ्रांस छोड़ने की इजाजत दे दी है। जिस प्लेन एयरबस ए340 को रोका गया, वह मूल रूप से रोमानियन चार्टर्ड कंपनी लीजेंड एयरलाइंस की है। एक वकील ने बताया कि उन्होंने रोमानियन कंपनी लीजेंड एयरलाइंस की तरफ से मामले की पैरवी की है। कंपनी का दावा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। 

यह भी पढ़ें

अमेरिका के कोलोराडो में क्रिसमस पर मॉल में गोलीबारी में एक की मौत, कई घायल