सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने अपने हैंडल से पोस्ट कर पुतिन को रूस का पांचवीं बार राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

PM Modi congrats Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं। रिकॉर्ड 87.8 प्रतिशत वोट पाकर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए पुतिन को पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बधाई दी है। फिर से रूस का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर व्लादिमीर पुतिन को बधाई संदेश में पीएम मोदी कहा कि वह अपने विशेष संबंधों को विकसित करने के लिए संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हैं। प्रेसिडेंट पुतिन को हार्दिक बधाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पीएम मोदी ने दी बधाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने अपने हैंडल से पोस्ट कर पुतिन को रूस का पांचवीं बार राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा: आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच टाइम टेस्ट स्पेशल और विशेषाधिकार प्राप्त स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

पुतिन ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद भाषण देते हुए पुतिन ने तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने को लेकर दुनिया को चेतावनी दी। उन्होंने यह बात यूक्रेन और रूस के बीच चल रही लड़ाई और इसमें नाटो की बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए कहा। पुतिन ने कहा, "रूस और नाटो के बीच संघर्ष इस तथ्य को जन्म देगा कि तीसरा विश्व युद्ध एक कदम दूर है।"

शीतयुद्ध के समय से रूस के साथ भारत के बेहतर संबंध

दुनिया जब अमेरिका और यूएसएसआर के बीच शीतयुद्ध में दो भागों में बंटी थी, भारत का संबंध तबसे मॉस्को के साथ काफी प्रगाढ़ रहे हैं। रूस, भारत का सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। भारत ने यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस की स्पष्ट निंदा से परहेज किया। यूक्रेन पर हमले के बाद से कम कीमत पर करोड़ों बैरल रूसी कच्चा तेल खरीदा है जिससे मॉस्को के युद्ध खजाने को मजबूत करते हुए अरबों डॉलर की बचत हुई है। रूस भारत का वर्तमान में तेल का टॉप सप्लायर है। हालांकि, भारत ने हाल के वर्षों में पश्चिमी देशों के साथ रक्षा सहयोग भी गहरा किया है। वह क्वाड अलायंस का भी हिस्सा है जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत भी हैं।

यह भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद INDIA गठबंधन की मुंबई में पहली रैली, जानिए किस नेता ने क्या कहा?