लोकसभा चुनाव में एनडीए को इस बार पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। 292 सीटों के साथ एनडीए सरकार बनाने को तैयार है। ऐसे में 8 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को इस बार पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। 292 सीटों के साथ एनडीए को चुनाव में जीत हासिल हुई है। वहीं इंडिया गठबंधन के खाते में 232 सीटें ही आई हैं। 272 सीट चाहिए होता है सरकार बनाने के लिए और एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। ऐसे में नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटें हासिल कीं। भाजपा बहुमत के आंकड़े से 32 कम है। जेडीयू और टीडीपी दलों के सहयोग से एनडीए की गठबंधन वाली सरकार अगले पांच साल के लिए बनने को तैयार है। इसे लेकर आज शाम को दिल्ली में एक बैठक की जानी हैं जिसमें कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। 

पढ़ें Lok Sabha Election 2024 में किस-किस के सिर सजा जीत का सेहरा, यहां देखें पूरी लिस्ट

भाजपा को 240 और कांग्रेस को 99 सीट
यदि लोकसभा चुनाव में दोनों शीर्ष दलों के अपने परफॉर्मेंस की बात की जाए तो कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा को नुकसान हुआ है। पिछले दो बार के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत हासिल हुआ था जबकि इस बार उसे कई सीटों का नुकसान हुआ है। इस बार भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं इसके विपरीत कांग्रेस की अपनी परफॉरमेंस पिछली बार की अपेक्षा अच्छी रही। कांग्रेस ने इस बार 99 सीटें हासिल की हैं।

इंडिया ब्लॉक 39 सीट पीछे बहुमत से
पूर्ण बहुमत हासिल करने में इंडिया ब्लॉक 39 सीटों से पीछे रह गया। इंडिया ब्लॉक यूं तो जोड़ तोड़ कर किसी भी तरह 39 सीटों के आंकड़े को कवर नहीं कर सकता है। ऐसे में ये माना जा सकता है कि एनडीए की सरकार बनने के साथ तीसरी पीएम नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। मोदी 3.0 सरकार की योजनाओं पर चर्चा के लिए आज शाम एनडीए की बैठक होनी है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार बैठक में शामिल होने के लिए पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Scroll to load tweet…