लोकसभा चुनाव 2024 में आम चुनाव के परिणाम आ चुके हैं और एनडीए की सरकार को बहुमत हासिल हो चुका है। चुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 में यहां देखें विजयी प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट…

नेशनल न्यूज। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद 8 तारीख को सरकार बनाने के बाद राष्ट्रपति भवन में वह शपथ लेंगे। चुनाव में इंडिया गठबंधन ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव में इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिला है। चुनाव में इस बार किन प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई, यहां देखें पूरी लिस्ट…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एनडीए को 292 और इंडिया ब्लॉक को 232 सीटें मिलीं
चुनाव में भाजपा की गठबंधन वाली एनडीए को 292 सीटें मिली है। जबकि इंडिया ब्लॉक को कुल 232 सीटें मिली हैं। वहीं लोकसभा चुनाव में दोनों शीर्ष दलों के अपने परफॉर्मेंस की बात की जाए तो कांग्रेस की अपेक्षा भाजपा को नुकसान हुआ है। इस बार भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की है वहीं इसके विपरीत कांग्रेस की अपनी परफॉरमेंस पिछली बार की अपेक्षा अच्छी रही। कांग्रेस ने इस बार 99 सीटें हासिल की हैं।

लोकसभा चुनाव में इन कैंडिडेट्स को मिली जीत..