श्री अरविंदो की 150वीं जयंती समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम ने कार्यक्रम में शिरकत कर श्री अरविंदो के आदर्शों व नीतियों को याद किया। 

Sri Aurobindo Jayanti: श्री अरविंदो की 150वीं जयंती समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। समारोह को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत वह अमर बीज है जो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा दब सकता है, थोड़ा मुरझा सकता है लेकिन मर नहीं सकता क्योंकि भारत मानव सभ्यता का सबसे परिष्कृत विचार है, मानवता का सबसे स्वाभाविक स्वर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र के लिए श्री अरबिंदो के महान योगदान खातिर भारत उनको आभारी है। चाहे वह विचारों की बात हो या स्वतंत्रता आंदोलन की, हर मोर्चे पर एक नेतृत्वकर्ता की उनकी भूमिका रही है। यह देश उनकी भूमिकाओं का ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि महर्षि अरबिंदो के जीवन में हमें भारत की आत्मा और भारत की विकास यात्रा के मौलिक दर्शन होते हैं। अरबिंदो ऐसे व्यक्तित्व थे जिनके जीवन में आधुनिक शोध भी था, राजनैतिक प्रतिरोध भी था और ब्रह्म बोध भी था।

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का युवा भाषा-भूषा के आधार पर भेद करने वाली राजनीति को पीछे छोड़कर, एक भारत श्रेष्ठ भारत की राजनीति से प्रेरित है। श्री अरबिंदो का जीवन एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है। उनका जन्म भले ही बंगाल में हुआ था लेकिन अपना ज्यादातर जीवन उन्होंने गुजरात और पुडुचेरी में बिताया। पीएम ने कहा कि वे जहां भी गए वहां अपने व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ी।

पीएम मोदी ने कहा कि जब प्रेरणा और कर्तव्य, मोटिवेशन और एक्शन एक साथ मिल जाते हैं तो असंभव लक्ष्य भी अवश्यम्भावी हो जाते हैं। आजादी के अमृतकाल में आज देश की सफलताएं, देश की उपलब्धियां और सबका प्रयास का संकल्प इस बात का प्रमाण है।

श्री अरबिंदो पर पोस्टल स्टॉम्प और स्मृति सिक्के रिलीज

श्री अरबिंदो की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक डाक टिकट और सिक्के उनकी स्मृति में रिलीज किए हैं। उन्होंने कहा कि श्री अरबिंदो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करते रहेंगे। वह जीवन के लिए एक आदर्श साबित होते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

आतंक मुक्त होगी कश्मीर घाटी: 2022 में 142 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, अब बचे सिर्फ 23

कुकी-चिन नेशनल फ्रंट के 300 सशस्त्र बांग्लादेशी विद्रोही बार्डर पार कर पहुंचे मिजोरम, इन गांवों में बना बसेरा

भारत व चीनी सैनिकों के बीच LAC पर झड़प, सेना ने किया घुसपैठ को नाकाम, ड्रैगन को अधिक नुकसान

मानहानि केस में SC पहुंचे मनीष सिसोदिया को खरी-खरी, बहस को इतना निम्न स्तर पर ले जाएंगे तो परिणाम आप ही भोगे