दो दिवसीय भूटान यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पड़ोसी देश ने जमकर स्वागत किया है। खुद भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग नरेंद्र मोदी की आगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे।

थिंपू. दो दिवसीय भूटान यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पड़ोसी देश ने जमकर स्वागत किया है। खुद भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग नरेंद्र मोदी की आगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें शाही महल में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनकी एक झलक देखने के लिए भूटान की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पीएम मोदी की एक झलक देखने के लिए काफी उतावले दिखे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी के सम्मान में हुआ मंचन
वहीं इस दौरान एक वाकया हुआ, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी के सामने एक और मोदी आ गए। दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक बैंकेट द्वार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री पद तक की यात्रा का जीवंत मंचन किया गया। भारतीय प्रधानमंत्री के सामने भूटान के कलाकारों ने उनके बचपन से लेकर प्रधानमंत्री पद तक की जीवन यात्रा को वर्णन किया।

Scroll to load tweet…

PMO ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है। बता दें, 17 अगस्त को पीएम मोदी दो दिन की भूटान यात्रा पर थिम्पू पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों में करीबन 9 समझौते हुए हैं। प्रधानमंत्री ने इस दौरान रूपए कार्ड भी लॉन्च किया है। पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने पहली विदेश यात्रा भूटान की ही की थी। अब दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की ये पहली भूटान यात्रा है।