पराक्रम दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े बिना नाम वाले द्वीपों का नामकरण करेंगे। उन्हें 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर नाम दिया जाएगा। वह राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जनवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के ऐसे 21 सबसे बड़े द्वीप जिनका अभी तक कोई नाम नहीं है, उनका नामकरण करेंगे। इन द्वीपों का नामकरण 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पराक्रम दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इस दौरान नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे। यह नेताजी को समर्पित है।

रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर रखा गया था नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप नाम
दरअसल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का भारत के लिए काफी सामरिक और ऐतिहासिक महत्व है। अंडमान और निकोबार से जुड़ी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्मृति का सम्मान करने के लिए 2018 में प्रधानमंत्री ने रॉस द्वीप समूह का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रखा था। उस वक्त नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया था।

21 द्वीपों का होगा नामकरण
23 जनवरी को पीएम द्वारा 21 द्वीपों का नामकरण किया जाएगा। उन्हें 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं का नाम दिया जाएगा। पहले सबसे बड़े बिना नाम वाले द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा। इसी प्रकार सभी 21 बिना नाम वाले द्वीपों को नाम दिया जाएगा।

ये हैं परम वीर चक्र विजेता

  • मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक)
  • करम सिंह, एमएम, द्वितीय लेफ्टिनेंट
  • राम राघोबा राणे
  • नायक जदुनाथ सिंह
  • कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह
  • कैप्टन जीएस सलारिया
  • लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा
  • सूबेदार जोगिंदर सिंह
  • मेजर शैतान सिंह
  • सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद
  • लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर
  • लांस नायक अल्बर्ट एक्का
  • मेजर होशियार सिंह
  • द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल
  • फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों
  • मेजर रामास्वामी परमेश्वरन
  • नायब सूबेदार बाना सिंह
  • कप्तान विक्रम बत्रा
  • लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे
  • सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार
  • सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव