पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार की रात भाजपा के CEC की बैठक हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात से शुक्रवार अहले सुबह तक भाजपा के CEC (Central Election Committee) की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। बैठक में पहली लिस्ट के लिए 100 प्रत्याशियों के नाम तय किए गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी की अध्यक्षता में भाजपा के CEC की बैठक गुरुवार रात 10.30 बजे शुरू हुई और शुक्रवार अहले सुबह करीब 4 बजे तक चली। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह शामिल हुए। CEC की बैठक में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

भाजपा जल्द जारी कर सकती है प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

दरअसल, लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं। चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही इसके तारीखों की घोषणा हो सकती है। भाजपा की योजना इससे पहले अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने की है। भाजपा का लक्ष्य 370 सीटें जीतने का है। इसलिए पार्टी उन सीटों पर अधिक ध्यान दे रही है जिनपर 2019 के चुनाव में प्रदर्शन कमजोर रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा उत्तर प्रदेश के उन सीटों के प्रत्याशियों के नाम पहली लिस्ट में जारी कर सकती है, जहां उसकी स्थिति कमजोर है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: विपक्षी दलों के बीच बनी बात, उद्धव उतारेंगे 21 उम्मीदवार, जानें कांग्रेस-NCP मिली कितनी सीटें

पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित शीर्ष भाजपा नेताओं ने "कमजोर सीटों" पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। बैठक में उन सीटों को लेकर रणनीति पर विचार किया गया जहां पार्टी को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि 2024 में भी 2019 की तरह अप्रैल-मई में चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। भाजपा की कोशिश पहले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर कांग्रेस पर दवाब डालने की है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: जानें किस राज्य में हैं कितनी सीटें, 2019 में किस पार्टी ने किया कैसा प्रदर्शन