भारी बारिश के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में स्थितियां भयावह है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश के चलते नदियां उफना गई हैं, बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं।

नई दिल्ली। भारी बारिश के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में स्थितियां भयावह है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश के चलते नदियां उफना गई हैं, बाढ़ से हालात बदतर हो चुके हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर उनके राज्यों में बारिश से जुड़े हालात के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम ने की सुक्खू और धामी से टेलीफोन पर बात

पीएमओ सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से टेलीफोन पर बातचीत की है। दोनों राज्यों में बारिश से उपजे हालात के बारे में मुख्यमंत्रियों से उन्होंने चर्चा की है। पीएम ने दोनों सीएम को आश्वस्त किया कि भारत सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।

भूस्खलन और बाढ़ से हुई है 22 लोगों की मौत

उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के चलते हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के चलते कम से कम 22 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इसके चलते स्कूलों को बंद करना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश में नदियों के उफनाने से लोग फंस गए हैं। हिमाचल प्रदेश ने स्कूलों और कॉलेजों को दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

पिछले 36 घंटों में हिमाचल प्रदेश में 14 बड़े भूस्खलन हुए हैं और 13 फ्लैस फ्लड आए हैं। इनके चलते 700 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। अचानक आई बाढ़ के कारण एक पुल ढह गया और कई घर बह गए। लगातार बारिश के कारण सड़कों और पुलों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली में भी सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। नाव की मदद से फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

Supreme Court on Manipur violence: कोर्ट लॉ एंड ऑर्डर नहीं चलाएगा, इसकी जिम्मेदारी राज्य की चुनी हुई सरकार की होती