प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा मंगलवार को 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में हो रहा है। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 3 जनवरी 2022 को राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस (Indian Science Congress) को संबोधित करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा वह अपनी बात रहेंगे। पीएम महिला सशक्तिकरण और अन्य मुद्दों पर अपने विचार शेयर करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को बताया कि इस साल आयोजित ISC का मुख्य विषय "महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी" है। कांग्रेस में सतत विकास, महिला सशक्तिकरण और विज्ञान व प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा होगी। इस दौरान शिक्षण, अनुसंधान और उद्योग के उच्च स्तर पर महिलाओं की संख्या बढ़ाने के तरीकों पर बात होगी। कांग्रेस में STEM (Science, Technology, Engineering, Mathematics) के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा, रिसर्च के अवसरों और आर्थिक भागीदारी में महिलाओं को समान भागीदारी का अवसर मिले, इसको लेकर भी चर्चा होगी। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली: सीनियर सिटीजन केयर होम में आग लगने से 2 महिलाओं की मौत, बचाई गई 13 की जान

बाल विज्ञान कांग्रेस भी होगा आयोजित
प्रसिद्ध महिला वैज्ञानिकों द्वारा साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान दिखाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। ISC में बाल विज्ञान कांग्रेस भी होगा। इसका आयोजन बच्चों में विज्ञान की दुनिया के प्रति आकर्षण पैदा करने के लिए किया जाएगा। युवाओं को खेती और बायो इकोनॉमी के प्रति आकर्षित करने के लिए फार्मर साइंस कांग्रेस का आयोजन होगा। आदिवासी समाज के स्वदेशी प्राचीन ज्ञान और प्रथाओं को जनजातीय विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। गौरतलब है कि भारतीय विज्ञान कांग्रेस का पहला आयोजन 1914 में हुआ था। 

यह भी पढ़ें- नए साल के पहले दिन कमर्शियल रसोई गैस की कीमत 25 रुपए बढ़ी, जानें एक सिलेंडर के लिए देना होगा कितना पैसा