प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैस्टिल डे परेड (Bastille Day Parade) में शामिल होने फ्रांस जाएंगे। 14 जुलाई को पेरिस में इस परेड का आयोजन होगा। इसमें भारतीय सेना के जवान भी हिस्सा लेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 14 जुलाई को फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होने वाले बैस्टिल डे परेड (Bastille Day Parade) में शामिल होने जाएंगे। उन्हें विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भारतीय सेना के जवान भी परेड में हिस्सा लेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत-फ्रांस सामरिक साझेदारी के 25 साल पूरे हुए हैं। इस अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने नरेंद्र मोदी को बैस्टिल डे परेड के मुख्य अतिथि के रूप में आने के लिए निमंत्रण दिया था। पीएम मोदी ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के अगले चरण की होगी शुरुआत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के अगले चरण की शुरुआत होने की उम्मीद है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग के लिए नए लक्ष्य तय किए जाने की उम्मीद है। शांति और सुरक्षा के लिए भारत और फ्रांस एक जैसे विजन को शेयर करते हैं।

Scroll to load tweet…

इमैनुएल मैक्रॉन बोले-नरेंद्र मोदी का स्वागत कर होगी खुशी
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस आने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 14 जुलाई की परेड के सम्मानित अतिथि के रूप में नरेंद्र मोदी का स्वागत कर बहुत खुशी होगी।

फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है बैस्टिल डे
गौरतलब है कि बैस्टिल डे को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। घटना 1789 की है। इसी दिन पेरिस के लोगों ने शस्त्रागार से हथियार जब्त कर लिए थे और लुई सोलहवें के शाही किले बैस्टिल की ओर मार्च किया था। लोगों ने खूनी लड़ाई के बाद कैदियों को रिहा किया था। बैस्टिल में हुई इस घटना को फ्रांसीसी क्रांति में मील का पत्थर माना जाता है। इस दिन फ्रांस में पारंपरिक सैन्य परेड किए जाते हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रदर्शन और आतिशबाजी भी होती है।