- Home
- National News
- जन शक्ति प्रदर्शनी में लगी कलाकृतियों को देख रोमांचित हुए पीएम मोदी, देखें खास तस्वीरें
जन शक्ति प्रदर्शनी में लगी कलाकृतियों को देख रोमांचित हुए पीएम मोदी, देखें खास तस्वीरें
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के NGMA में लगी जन शक्ति प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। इसमें स्वच्छता, जल संरक्षण, कृषि, अंतरिक्ष, नारी शक्ति, योग और आयुर्वेद जैसे मन की बात में शामिल विषयों पर भारत के टॉप कलाकारों के काम प्रदर्शित किए गए हैं।

प्रदर्शनी में मनु और माधवी पारेख, अतुल डोडिया, परेश मैती, इरन्ना जीआर, जगन्नाथ पांडा और अन्य कलाकारों की कलाकृतियों को रखा गया है।
प्रदर्शनी में लगी कलाकृतियों को देख नरेंद्र मोदी रोमांचित हो गए। उन्होंने इस अनोखी पेंटिंग को छूकर देखा।
प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी में लगी पेंटिंग के बारे में वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली।
नरेंद्र मोदी ने बड़ी बारीकी से पेंटिंग देखा और समझा कि कलाकार ने क्या बताने की कोशिश की है।
प्रदर्शनी में कुछ कलाकृतियों को फर्श पर रखा गया था।
जन शक्ति प्रदर्शनी में लकड़ी से बनाई गई कलाकृतियों को भी जगह दी गई थी।
छत पर बनी इस पेंटिंग को नरेंद्र मोदी कुछ देर तक निहारते रहे।
नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी के आयोजकों और कलाकारों से कलाकृतियों के बारे में जानकारी ली।
नरेंद्र मोदी को प्रदर्शनी में मुख्य अतिथी के रूप में आमंत्रित किया गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.